Khar Maas 2023: भारतीय पंचांग के अनुसार सूर्य देव ने राशि परिवर्तन करते हुए मकर संक्रान्ति पर धनु से मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही पिछले एक माह से चला आ रहा खरमास (अथवा मल मास या धनुर्मास) भी समाप्त हो गया है। खरमास समाप्त होने के साथ ही अब सभी धार्मिक व मांगलिक कार्य आरंभ हो गए हैं।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार खरमास में सूर्य की राहु के साथ युति बनती है। इस युति को वैदिक ज्योतिष में अशुभ माना गया है। यही कारण है कि इस समय विवाह, उपनयन संस्कार, गृह प्रवेश आदि सभी कार्यों पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाती है। हालांकि इस दौरान किए गए दान-पुण्य तथा भजन-कीर्तन का विशेष पुण्य मिलता है। अतः इस माह में देश भर के श्रद्धालु पवित्र नदियों एवं सरोवरों में स्नान करते हैं और अलग-अलग दान-पुण्य करते हैं।
यह भी पढ़ेंः शुक्रवार को ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा, नौकरी में होगा प्रमोशन, बिजनेस में भी मुनाफा मिलेगा
15 जनवरी से आरंभ हो गए विवाह आदि शुभ कार्य (Khar Maas 2023 and other religious rituals)
धनु राशि में सूर्य के प्रवेश करते ही मलमास लग जाता है। इस दौरान सभी धार्मिक व शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। जब सूर्य एक माह पश्चात् गोचर करता हुआ मकर राशि में प्रवेश करता है, तब पुनः ये कार्य आरंभ किए जाते हैं। अब से विवाह भी किए जा सकेंगे, विद्यार्थियों का उपनयन संस्कार हो सकेगा, गृह प्रवेश, विद्यारंभ तथा नए व्यापार आरंभ करने संबंधी कार्य किए जा सकेंगे।
जनवरी 2023 में विवाह मुहूर्त (Shubh Vivah Muhurat 2023)
मलमास समाप्त होने के साथ ही अब शहनाई बजना भी शुरु हो जाएगी। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार जनवरी 2023 में विवाह के लिए कुल 9 नौ शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। ये इस प्रकार हैं। इन मुहूर्त पर बिना किसी समस्या के विवाह किया जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः बस 5 मिनट का यह उपाय करें, मां लक्ष्मी घर की सब तिजोरियां भर देंगी
15 जनवरी 2023 – रविवार
16 जनवरी 2023 – सोमवार
18 जनवरी 2023 – बुधवार
19 जनवरी 2023 – गुरुवार
25 जनवरी 2023 – बुधवार
26 जनवरी 2023 – गुरुवार
27 जनवरी 2023 – शुक्रवार
30 जनवरी 2023 – सोमवार
31 जनवरी 2023 – मंगलवार
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
6 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
23 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines