News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Ketu Gochar 2025: 20 जुलाई 2025 को दोपहर 2:10 बजे, छाया और मायावी ग्रह केतु ने सिंह राशि में स्थित रहते हुए पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश किया है। वैदिक ज्योतिष में केतु को मोक्ष, आध्यात्मिकता और वैराग्य का प्रतीक माना जाता है, जबकि पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र शुक्र द्वारा शासित है और प्रेम, सौंदर्य, रचनात्मकता और भौतिक सुखों से जुड़ा है। केतु के इस नक्षत्र परिवर्तन से अनोखा संयोग बनेगा, जो आध्यात्मिक और भौतिक जीवन में संतुलन लाएगा। इस गोचर से कुछ राशियों को विशेष रूप से आर्थिक समृद्धि, शत्रुओं पर विजय और रचनात्मक सफलता का लाभ मिलेगा।
दरअसल केतु एक मायावी ग्रह है, जो गहरी आध्यात्मिकता, अंतर्ज्ञान और अचानक परिवर्तन लाता है। दूसरी ओर, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सृजन, वैभव और सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक है। जब केतु इस नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो यह रचनात्मक ऊर्जा को आध्यात्मिक दृष्टिकोण के साथ जोड़ता है। यह संयोग कुछ राशियों के लिए अप्रत्याशित धन लाभ, शत्रुओं पर विजय और व्यक्तिगत विकास के अवसर ला सकता है। आइए जानते हैं कि केतु का यह गोचर किन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा?
केतु आपकी राशि में रहते हुए यह गोचर करेगा। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व और चमकेगा। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र की वजह से आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। जो लोग कला, लेखन या किसी बड़े काम में हैं, तो उनको इस गोचर से खूब फायदा होगा। आपको अचानक से धनलाभ हो सकता है। किसी पुराने इंवेस्टमेंट या कोई नया अवसर आपके सामने आ सकता है। आपके सामने दुश्मन कमजोर हो जाएंगे। केतु आपकी आंतरिक ताकत को बढ़ाएगा।
केतु का यह गोचर आपके 12वें भाव को प्रभावित करेगा। यह गोचर आपको छिपे हुए फायदे और मानसिक शांति देगा। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से आपको नौकरी या व्यापार में नए मौके मिलेंगे। दुश्मनों को हराने के लिए आपकी बुद्धि और योजना काम आएगी। पुराने निवेश या किसी अनजान स्रोत से धन लाभ हो सकता है।
केतु आपके 5वें भाव को प्रभावित करेगा। यह आपकी रचनात्मकता, प्रेम और पढ़ाई के मामलों में शुभ फल प्रदान करेगा। पूर्वा फाल्गुनी की वजह से आप कला, डिजाइनिंग में खूब नाम कमाएंगे। रचनात्मक कार्यों या नई डील्स से आपको धनलाभ होगा। आपकी सामाजिक छवि इतनी मजबूत होगी कि दुश्मन पीछे हट जाएंगे।
केतु आपके छठे भाव को प्रभावित करेगा, जो आपको दुश्मनों और परेशानियों पर जीत दिलाएगा। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र की रचनात्मक ऊर्जा से आपका स्वास्थ्य, नौकरी और धन की स्थिति बेहतर होगी। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। आपको व्यापार में डील या पुराना कर्ज वापस मिल सकता है।
केतु आपके आठवें भाव को प्रभावित करेगा। इस गोचर से प्रभाव से आपको आध्यात्मिक और रचनात्मक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही कोई पुराना निवेश या जमीन-जायदाद से लाभ होने की पूरी संभावना है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- कामिका एकादशी पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, दूर होंगी समस्याएं
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।