Ketu Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से ग्रहों की स्थिति में बदलाव और चाल बदलना बेहद महत्वपूर्ण और प्रभावी होता है. ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने से इसका प्रभाव राशियों के जीवन पर पड़ता है. अब 25 जनवरी 2026, दिन रविवार को केतु ग्रह पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम चरण में गोचर करेंगे. यह गोचर सुबह 7 बजकर 09 मिनट पर होगा. केतु के इस नक्षत्र गोचर से राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. केतु नक्षत्र परिवर्तन का मिला-जुला परिणाम कई राशियों को मिलेगा. इसके प्रभाव से कई राशियों को लाभ होगा और कुछ को नुकसान झेलना पड़ेगा.
केतु ग्रह का प्रभाव
केतु ग्रह को कर्म, वैराग्य और भ्रम का कारक मानते हैं. इसके कारण करियर में अचानक से समस्या पैदा हो जाती है. परिवार और रिश्तों में विवाद हो सकता है. इसके कारण तनाव बढ़ जाता है. यह डिप्रेशन, नींद की समस्या और आत्मविश्वास की कमी का कारण बनता है. ऐसा माना जाता है कि, केतु ग्रह पिछले जन्म के कर्मों का फल देता है.
केतु का शुभ परिणाम
सिंह राशि – सिंह राशि वालों को संतान पक्ष से सुख मिलेगा. आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. आपरको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.
वृषभ राशि – आपके पारिवारिक संबंध बेहतर होंगे. घर का माहौल अच्छा रहेगा. नौकरी और व्यापार में आप तरक्की करेंगे. आपको लाभ मिल सकता है. आपके लिए समय अच्छा रहेगा.
ये भी पढ़ें – Numerology: परफेक्ट लाइफ पार्टनर बनते हैं इस मूलांक के लोग, खुद से ज्यादा करते हैं जीवनसाथी की परवाह
वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आर्थिक दृष्टि से आपका समय अच्छा रहेगा. आपको व्यापार में लाभ होगा और लाभ के योग बनेंगे.
केतु ग्रह अशुभ परिणाम
तुला राशि – तुला राशि वालों के केतु के नक्षत्र गोचर के परिणाम से खर्चे बढ़ सकते हैं. आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है. आप सोच-समझकर निवेश करें. रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है आपको सावधान रहना होगा.
मिथुन राशि – केतु का नक्षत्र गोचर मिथुन राशि वालों के जीवन को प्रभावित करेगा. इससे आपको लाइफ में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. आप किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें. आपको व्यापार में नुकसान हो सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines