Ketu Nakshatra Parivartan 2024: राहु-केतु के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। राहु-केतु का राशि-नक्षत्र परिवर्तन गरीब से गरीब इंसान को भी मालामाल बना सकता है। वहीं, इसके दुष्प्रभाव के कारण धनवान इंसान का भी दिवाला निकल सकता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, अगले महीने एक बार फिर केतु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन होगा। 8 जुलाई 2024, दिन सोमवार को केतु देवता प्रात: काल 04 बजकर 12 मिनट पर हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं केतु की चाल बदलने से कौन-सी राशियां सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी।
कर्क राशि
शादीशुदा कपल का मन पूरे दिन उदास रह सकता है। छात्रों को परीक्षा में असफलता मिलने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के ऑफिस में चोरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों के सम्मान पर चोट लग सकती है। कारोबारियों की नई डील पूरी न होने की वजह से आर्थिक नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ें- घर में आए मेहमानों से क्या नहीं पूछना चाहिए पानी? जानें क्या है ज्योतिष शास्त्र
वृश्चिक राशि
नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन रुक सकता है। लव लाइफ में परेशानियां बढ़ सकती हैं। माता-पिता के बीच लड़ाई होने की भी संभावना है। आपकी कोई खास चीज चोरी हो सकती है। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे लोगों की बड़ी डील पूरी न होने के कारण घाटा हो सकता है।
वृषभ राशि
इस समय कारोबारी गलती से भी नया वाहन न खरीदें, वरना कोर्ट के चक्कर लगाने की भी नौबत आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय अनुकूल नहीं है। जॉब से निकाले जाने की पूरी संभावना है। बिजनेसमैन ने फोकस के साथ काम नहीं किया, तो घाटा हो सकता है।
तुला राशि
धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों के घर में परेशानियों का पहाड़ टूट सकता है। शेयर बाजार में इस समय निवेश करने से नुकसान हो सकता है। जिन लोगों की कुछ दिन पहले ही शादी पक्की हुई है, उनका रिश्ता टूट सकता है। नौकरी कर रहे लोगों का पर्स चोरी हो सकता है।
मकर राशि
शेयर बाजार में लगाए पैसे डूब सकते हैं। नया वाहन व मकान खरीदने के लिए ये पूरा हफ्ता सही नहीं है। मांगलिक कार्यक्रम में बाधा आ सकती है। शादीशुदा कपल का अगले माह तलाक फाइनल हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की बॉस से अनबन हो सकती है।
ये भी पढ़ें- 4 साल बाद बना सावन पर सोमवार का महासंयोग, इन 5 राशियों के जीवन में होगा प्रेम और धन-धान्य का आगमन!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
3 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
5 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
6 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines