Ketu Mangal Yuti: ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के अनुसार, हर ग्रह निश्चित समय अंतराल के लिए एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। ग्रहों के परिवर्तन से कई बार शुभ और दुर्लभ योग बनते हैं। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, अक्टूबर महीने में मंगल और केतु की युति होने जा रही है। दरअसल इस वक्त केतु तुला राशि में मैजूद है। जबकि मंगल सूर्य के साथ कन्या राशि में विराजमान हैं। 3 अक्टूबर को मंगल, कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मंगल के तुला राशि में आने से केतु के साथ युति होगी। मंगल देव इस अवस्था में 30 अक्टूबर तक रहेंगे। ऐसे में अक्टूबर में बनने वाली केतु-मंगल की युति कुछ राशियों के लिए शुभ है। आइए जानते हैं कि इस दौरान किन 3 राशियों का भाग्योदय होने वाला है।
सिंह राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, सिंह राशि के तीसरे भाव में मंगल-केतु की युति हो रही है। ऐसे में यह युति योग बेहद शुभफलदायी साबित होगा। साथ ही इस दौरान पराक्रम में वृद्धि होगी। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें इस इस योग के शुभ प्रभाव से खूब मुनाफा होगा। करियर में कई अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा इस दौरान आमदनी में भी वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें: KaalChakra: शिवजी की कृपा पाने के लिए उन्हें अर्पित करें 10 में से कोई 1 पत्ता, होगी अपार धन-संपत्ति की प्राप्ति
कन्या राशि
कन्या राशि के जतकों के लिए केतु-मंगल की युति बेहद शुभ है। दरअसल इस दौरान मंगल देव की कृपा से धन-दौलत में वृद्धि होगी। करियर में नई बुलंदियों को प्राप्त करेंगे। परिवार से जुड़े हर मामले निपट जाएंगे। इसके साथ ही इस दौरान बिजनेस में निवेश से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छा अवसर प्राप्त होगा। कुल मिलाकर इस दौरान मंगल और केतु का शुभ प्रभाल देखने को मिलेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए केतु-मंगल की युति शुभ है। इस दौरान मंगल देव और केतु ग्रह का शुभ प्रभाव प्राप्त होगा। जिससे करियर में अपार सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही इस दौरान बिजनेस या नौकरी से जमकर आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा इस अवधि में मकान या वाहन खरीदने का भी योग बनेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन 7 राशि वालों की लगेगी जबरदस्त लॉटरी, धन-दौलत से भर जाएगा खजाना
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
8 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines