हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

केतु की कुदृष्टि, 3 राशियों की जिंदगी में होगी उथल-पुथल, करें 2 उपाय

Ketu Rashifal: छाया ग्रह केतु पर जून 2024 में पांच ग्रहों की दृष्टि पड़ने वाली है, जिससे राशियों पर इसका नकारात्मक असर बढ़ने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन-सी राशियां इससे सबसे अधिक प्रभावित होंगी और केतु की शांति के लिए क्या उपाय करें?

विज्ञापन

Ketu Rashifal: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, केतु एक रहस्यमय प्रवृत्ति का ग्रह हैं। ज्योतिष ग्रंथों में इसे छाया ग्रह, मायावी ग्रह आदि कहा गया है। मोक्ष, गुप्त विद्या, डॉक्टर (सर्जरी), कम्प्यूटर, नशा, छलकपट, चालाकी आदि इसके मुख्य कारक हैं। जून 2024 में इस ग्रह पर 5 ग्रहों की तिरछी दृष्टियां एक साथ पड़ेंगी, परिणाम-स्वरूप इसकी ऊर्जा बहुत बढ़ जाएगी, जो इसके प्रभाव में नकारात्मक विचलन पैदा कर देगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, केतु की कुदृष्टि के नकारात्मक असर से सभी राशियों में से 3 राशियां बहुत ज्यादा प्रभावित होंगी। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और केतु के नेगेटिव असर को कम करने के क्या उपाय हैं?

केतु की कुदृष्टि का राशियों पर असर

मेष राशि:

केतु के नकारात्मक असर से मेष राशि के जातकों के मानसिक तनाव और चिंता में वृद्धि होने की आशंका है। त्वचा (स्किन) और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी होने के योग हैं। अपने निर्णय को लेकर भ्रम और संदेह हो सकता है। फिजूलखर्ची बढ़ने से आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। व्यापार में धन हानि के योग हैं।

कर्क राशि:

इस राशि के जातकों पर केतु की कुदृष्टि से व्यवसाय और नौकरी में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अधिकारियों या बॉस से पटरी नहीं बैठने से काम और दिमाग दोनों पर असर पड़ेगा। अभी यात्राओं को टालें, क्योंकि बाधाएं बहुत ज्यादा आएंगी। छोटे-छोटे मुद्दों पर पारिवारिक कलह और विवाद पैदा हो सकते हैं।

विज्ञापन

तुला राशि:

इस राशि पर केतु का सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं गंभीर हो सकती हैं, जिसके महंगे इलाज से धन संकट बढ़ सकता है। आर्थिक नुकसान और व्यवसाय में बाधाएं आने से मानसिक तनाव और चिंता में अत्यधिक वृद्धि हो सकती है। रिश्तों में तनाव और मनमुटाव होने के प्रबल योग हैं। लाइफ पार्टनर से अनबन हो सकती है।

केतु शांति के उपाय

केतु एक छाया ग्रह हैं, न कि वास्तविक, जिससे निजात पाने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है, अपनी सोच को सकारात्मक रखना और अच्छे कर्म करते रहना। न केवल खुद के नकारात्मक विचारों से दूर रहें और बल्कि नकारात्मक सोच के लोगों से भी दूर रहें। इन सबके अलावा केतु की शांति के लिए आप ये उपाय भी कर सकते हैं:

विज्ञापन

केतु शांति पूजा: किसी अनुभवी ज्योतिष या पंडित से केतु की शांति के लिए विशेष पूजा करवाएं। पूजा के बाद केतु से संबंधित वस्तुओं (काले-नीले रंग के कपड़े, तिल, काला चना आदि) का दान करें।

केतु मंत्र का जाप: सुबह और शाम में केतु के प्रभावी मंत्र- ‘ॐ नमः केतवे नमः’ (Om Namaha Ketave Namaha), ‘ॐ गुरुमूर्तये नमः’ (Om Gurumurtaye Namaha) और ‘ॐ राकेशाय नमः’ (Om Rakeshaaya Namaha) का विधि पूर्वक जाप करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 5 राशियों की ‘लव लाइफ’ में आएगी जान, वृषभ राशि में बुध गोचर का होगा रुमानी असर

ये भी पढ़ें: जून में 7 राशियों के जातकों की तरक्की; बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण और गजलक्ष्मी राजयोग बनाएंगे मालामाल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola