---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

5 राशियों की ‘लव लाइफ’ में आएगी जान, वृषभ राशि में बुध गोचर का होगा रुमानी असर

Budh Vrishabh Gochar: 31 मई, 2024 को बुध के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि में उनकी युति शुक्र से होगी। इस गोचर और युति का 5 राशियों के लव लाइफ और रोमांस पर अच्छा-खासा असर होने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Budh Vrishabh Gochar: बुध रोमांस, प्रेम, मनोरंजन और मौज-मस्ती के स्वामी ग्रह हैं। 31 मई, 2024 के वे अपने मित्र ग्रह शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र स्वयं भी विराजमान रहेंगे और बुध और शुक्र की युति 14 जून तक बनी रहेगी। इस दौरान बुध के शुभ प्रभाव से वाणिज्य-व्यापार, मनोरंजन, खेल-कूद, शिक्षा सहित जातकों की लव लाइफ में एक नई जान आ जाएगी। यूं तो बुध के वृषभ गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों की लव लाइफ पर उनके राशि परिवर्तन का सबसे अधिक असर होगा।

वृषभ राशि में बुध गोचर का राशियों पर रुमानी असर

मेष राशि:

वृषभ राशि में बुध गोचर से मेष राशि के जातकों के लव रिलेशनशिप में आकर्षण बढ़ेगा, रिश्तों में मधुरता आएगी। कुछ जातकों का उनके एक्स-पार्टनर से दोबारा संपर्क हो सकता है। यदि आप अभी सिंगल हैं, तो वापसी की संभावनाओं जरूर विचार करना चाहिए। इस गोचर के असर से सिंगल लोगों के लिए भी नए रिलेशनशिप और रोमांस की संभावना के प्रबल योग बन रहे हैं।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि:

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र स्वयं प्रेम और सौंदर्य के स्वामी हैं और बुध स्वयं भी इसी प्रकृति के ग्रह हैं। इन दोनों ग्रहों के दोहरे प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों में सौंदर्य के प्रति जबरदस्त आकर्षण बढ़ेगा। साथ ही, कामुकता और इश्क का जुनून बढ़ने के भी योग हैं। पार्टनर के साथ अंतरंग संबंध मजबूत होने की संभावना है।

सिंह राशि:

सिंह राशि के जातकों पर बुध गोचर का रिश्तों पर व्यापक असर डाल सकता है। जो लोग सिंगल हैं, वे अभी प्रपोज करने की जल्दबाजी न करें तो बेहतर, क्योंकि चांस फिफ्टी-फिफ्टी हैं। पार्टनर के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। मैरिड लाइफ में खुशी और उत्साह कायम रहेगी। पार्टनर से गिफ्ट मिल सकता है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि:

इस राशि के जातकों के लव रिलेशनशिप में बुध-शुक्र युति से नई जान आने की संभावना है। पार्टनर के साथ मतभेद खत्म होंगे। एकतरफा प्यार दोतरफा होने के योग दर्शा रहा है। रिलेशनशिप में जोश बढ़ेगा। रोमांटिक रिश्तों में स्थिरता आएगी। पार्टनर के परिवार वालों से मुलाकात हो सकती है, जो सुखद रहेगा।

मकर राशि:

बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों के जीवन में रोमांस बढ़ सकता है। रोमांस में रचनात्मकता और जोश से रिश्ते मजबूत होंगे। पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। इस गोचर के असर से सिंगल लोगों के लिए पार्टनर मिलने के काफी चांसेज हैं। हाल ही में इश्क में पड़े लव बर्ड्स के बीच रोमांस का रोमांच उन्हें और नजदीक लाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: घर का पंखा बरसाएगा पैसा! जानिए किस राशि के लोगों को खरीदना चाहिए कौन-से रंग का Fan?

ये भी पढ़ें: कर्क राशि के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन, जिसे अपनाकर वे रह सकते हैं संतुष्ट, दे सकते हैं बेस्ट कंट्रीब्यूशन

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 26, 2024 03:55 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola