Ketu Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में छाया ग्रह केतु का खास महत्व है, जो दुर्घटना, मान-अपमान, घबराहट, उलझन और आर्थिक तंगी आदि के कारक ग्रह हैं। जब भी केतु का गोचर होता है, तो उसके कारण 12 राशियों पर शुभ और अशुभ असर पड़ता है। पापी ग्रह केतु हमेशा उल्टी यानी वक्री अवस्था में चाल चलते हैं। उल्टी चाल चलने के कारण नक्षत्र और राशि परिवर्तन के समय केतु ग्रह की आभासी गोचर और स्पष्ट गोचर दो अवस्थाएं बनती हैं। इस दोनों अवस्थाओं का ज्योतिष में खास महत्व है।
वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के मुताबिक, साल 2024 में 2 दिसंबर, दिन सोमवार को अपराह्न में 04:04 मिनट पर स्पष्ट केतु ने हस्त नक्षत्र में से निकलकर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। स्पष्ट केतु गोचर का गहरा प्रभाव वैसे तो कुछ दिनों तक 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा, परन्तु तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिन्हें पूरे दिसंबर माह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। खासतौर पर उन्हें पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन अनलकी राशियों के बारे में।
इन 3 राशियों के लिए अशुभ रहेगा केतु गोचर
मेष राशि
स्पष्ट केतु गोचर का अशुभ प्रभाव मेष राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। छात्रों के आत्मविश्वास में आएगी कमी, जिसके कारण उन्हें लोगों से बातचीत करने में परेशानी होगी। हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है, उनके रिश्ते में जल्द दरार आने की संभावना है। मेडिकल, रिसर्च और टीचिंग से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे जातकों की आय के स्रोतों में कमी आने की संभावना है। मकान खरीदने का फैसला इस समय कारोबारियों के लिए सही नहीं रहेगा। भविष्य में कोर्ट के चक्कर में पड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2024: 26 दिन में इन 3 राशियों को होगा तगड़ा नुकसान! शुक्र ने किया गोचर
कर्क राशि
शिक्षा या प्रशिक्षण से जुड़े व्यवसाय में कर्क राशि के जातकों को सफलता नहीं मिलेगी। कारोबारियों को पुराने निवेश से मनचाहा लाभ नहीं होगा, जिसके कारण वो मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। शादीशुदा कपल के रिश्ते में दरार आने की संभावना है। अविवाहित जातकों की कुंडली में केतु की स्थिति मजबूत न होने के कारण जल्द उनका एक्सीडेंट हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की बॉस और सहकर्मियों से अनबन हो सकती है, जिसके कारण वो आपको इस माह जॉब से भी निकाल सकते हैं।
मीन राशि
यदि आपकी राशि मीन है, तो पूरे दिसंबर माह आपको बेहद सावधान रखना होगा। बाहर के खाने से दूरी बनाकर रखें। नहीं तो पेट से जुड़ी गंभीर बीमारी हो सकती है। जो लोग खुद के वाहन से ऑफिस जाते हैं, उनकी कार से किसी का एक्सीडेंट हो सकता है। भविष्य में इस एक्सीडेंट के कारण मीन राशि के जातकों को कोर्ट के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। व्यापारियों के मुनाफे में कमी आएगी, जिसके कारण उन्हें दिसंबर माह में पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Moon Transit: दिसंबर में 3 राशियों पर होगी पैसों की बौछार! बुध के नक्षत्र में चंद्र ने किया गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
14 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines