Ketu Gochar 2025: नवग्रहों में से एक केतु का ज्योतिष में खास महत्व है, जो लंबे समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। केतु एक पापी ग्रह है, जिसे आध्यात्म, मोक्ष, तांत्रिक और वैराग्य आदि का कारक माना गया है। इसलिए केतु गोचर का हर बार गहरा प्रभाव सबसे पहले राशियों के इन पहलुओं पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में केतु मात्र एक बार राशि परिवर्तन करेंगे।
18 मई 2025, दिन रविवार को दोपहर 04 बजकर 30 मिनट पर केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष में बताया गया है कि ग्रहों के राजा सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं, जिन्हें आत्मा का कारक ग्रह माना गया है। चलिए जानते हैं नए साल में केतु के राशि परिवर्तन से किन-किन राशियों के जातकों को बंपर लाभ होने की संभावना है।
2025 में इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे केतु!
मिथुन राशि
केतु का राशि परिवर्तन करना मिथुन राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। अचानक धन लाभ होने से नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए काम कारोबारियों के पूरे हो सकते हैं। छात्रों को हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा, जिसके कारण उन्हें विशेष लाभ होने की संभावना है। जिन लोगों की खुद की दुकान है, वो साल 2025 में अपने नाम पर कार खरीद सकते हैं। शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
ये भी पढ़ें- Rahu Gochar: 2025 में इन 3 राशियों की बढ़ेगी कमाई, राहु की कृपा से संपत्ति में भी होगी वृद्धि!
धनु राशि
वेतन वृद्धि या प्रमोशन का शुभ समाचार जल्द धनु राशि के जातकों को सुनने को मिल सकता है। अविवाहितों के लिए नए साल में शादी के प्रस्ताव आ सकते है। कारोबारियों को कारोबार में बंपर फायदा होने की संभावना है, जिसके बाद वो अपने नाम पर मकान खरीद सकते हैं। केतु की विशेष कृपा से दुकानदारों के मुनाफे में वृद्धि होगी। वर्ष 2025 में नौकरीपेशा जातकों की मनचाही कंपनी में जॉब लग सकती है। अविवाहित जातक परिवारवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे घरवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि
शादीशुदा जातकों के जीवन में खुशियों दस्तक देंगी। परिवारवालों या दोस्तों के साथ विदेश घूमने जा सकते हैं। जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं, उनके पद में वृद्धि होने की संभावना है। हाल ही में जिन लोगों ने एक दुकान खोली है, उनके मुनाफे में बंपर इजाफा होने के योग हैं। कारोबारियों की कुंडली में अपने नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। 30 से अधिक उम्र के जातकों की सेहत नए साल में सही रहेगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के कई प्रस्ताव आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: शनि-शुक्र समेत 4 ग्रह 2025 में चलेंगे उल्टी चाल; 3 राशियों को होगा फायदा, बढ़ेगी धन-संपत्ति!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
12 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines