नवग्रहों के महत्वपूर्ण हिस्से में से एक केतु का शास्त्रों में खास महत्व है जो तंत्र, मोक्ष, वैराग्य और आध्यात्म आदि के दाता यानी स्वामी हैं। केतु को एक छाया ग्रह माना जाता है जो एक से दूसरी राशि में आने के लिए 18 महीने का लंबा समय लेते हैं। हालांकि इस बीच केतु नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। माना जाता है कि जब भी केतु की चाल में बदलाव होता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है।
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, मई माह में केतु एक बार राशि और एक बार नक्षत्र गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं केतु गोचर के सही समय के बारे में। इसी के साथ आपको उन तीन राशियों के राशिफल के बारे में भी पता चलेगा, जिनके जातकों के ऊपर केतु गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा।
मई में किस समय होगा केतु का गोचर?
18 मई 2025, दिन रविवार को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर केतु कन्या राशि में से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। रविवार को जिस समय केतु का राशि परिवर्तन होगा, उसी समय केतु नक्षत्र गोचर भी करेंगे। 18 मई को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर केतु उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय (दूसरे) पद में से निकलकर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम (पहले) पद में गोचर करेंगे।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: 30 अप्रैल तक इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा! चंद्र ने किया मकर राशि में गोचर
सिंह राशि
मई का महीना सिंह राशि के लोगों के लिए बेहद यादगार रहने वाला है। करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी और जीवन में जल्द ऊंचा मुकाम हासिल होगा। बिजनेसमैन किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे, जो समय से पहले सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट से होने वाले मुनाफे के कारण आपकी आर्थिक स्थिति को भी बल मिलेगा।
वृश्चिक राशि
हाल ही में जिन लोगों ने कोई नया बिजनेस किया है, उनका मुनाफा बढ़ेगा। दुकानदारों का प्रॉफिट अच्छा-खासा बढ़ेगा, जिसके बाद वो मनचाही कार व संपत्ति खरीद सकते हैं। विवाहित जातकों के प्रेम संबंध में स्थिरता आएगी। घरवालों के साथ कुछ दिनों के लिए घूमने जा सकते हैं। उम्रदराज जातक अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहेंगे तो कोई गंभीर रोग नहीं होगा।
मकर राशि
नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस के काम से कुछ राहत मिलेगी, जिससे उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात कहीं चल रही है तो जल्द सब कुछ तय हो सकता है। उम्मीद है कि इस बार आपका रिश्ता तय हो जाएगा। आर्थिक दृष्टि से मई का महीना कारोबारी और दुकानदारों के हित में रहेगा। कोई बड़ा आर्थिक संकट नहीं आएगा, बल्कि पुराने निवेश या संपत्ति से मोटा फायदा होने के योग हैं। इसके अलावा खुद का घर खरीदने का सपना भी सच हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
7 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
13 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines