---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Gochar: 30 अप्रैल तक इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा! चंद्र ने किया मकर राशि में गोचर

वर्ष 2025 में 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। इस शुभ पर्व से करीब 10 दिन पहले चंद्र देव ने मकर राशि में गोचर कर लिया है। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों को अक्षय तृतीया से पहले चंद्र गोचर से आर्थिक लाभ होने की संभावना अधिक है।

---खबर नीचे जारी है---

धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित अक्षय तृतीया के पर्व का सनातन धर्म के लोगों के लिए खास महत्व है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही खरीदारी करना शुभ माना जाता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस साल 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया से लगभग 10 दिन पहले 20 अप्रैल को चंद्र देव ने राशि परिवर्तन किया है।

रविवार को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्र देव ने मकर राशि में गोचर किया है, जिसका शुभ प्रभाव कई राशियों के जीवन पर पड़ेगा। खासतौर पर 12 में से 3 तीन राशियों के जातकों को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं उन तीन लकी राशियों के राशिफल के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

Rashifal

  • कर्क राशि

चंद्र के इस गोचर से कर्क राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होने की संभावना सबसे अधिक है। किसी दोस्त को पैसे उधार दिए थे तो वो जल्द धन वापस कर देगा। कारोबारियों को निवेश का सुनहरा मौका मिलेगा। प्रॉफिट बढ़ने से दुकानदार अपने पिता के नाम पर मकान खरीद सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Video: मंगल की राशि के लोगों को सूर्य गोचर से लाभ होगा या नहीं? जानें राशिफल और उपाय

  • तुला राशि

मां लक्ष्मी की कृपा से तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को गुड न्यूज मिल सकती है। हाल ही में जिन लोगों का एक्सीडेंट हुआ है, उन्हें दर्द से छुटकारा मिलेगा। साथ ही सेहत में सुधार होगा। दुकानदारों को नया ऑर्डर मिलेगा, जिससे अच्छा-खासा मुनाफा होगा। इसके अलावा वो कार भी खरीद सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---
  • मीन राशि

पिछले कुछ समय से कारोबार नुकसान में चल रहा है तो मां लक्ष्मी की कृपा से काम बढ़ेगा और मुनाफा भी अच्छा होगा। उम्रदराज जातक घरवालों के साथ सुनहरा समय बिताएंगे, जिससे उन्हें बेहद खुशी होगी। लंबे समय से अटके पैसे कारोबारियों को मिल जाएंगे। इन्वेस्टमेंट के लिए आने वाला समय दुकानदारों के हित में रहेगा। विवाहित जातक जीवनसाथी और दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 21, 2025 09:07 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola