छाया ग्रह केतु का शास्त्रों में खास महत्व है जो वैराग्य, तंत्र, आध्यात्म और मोक्ष आदि का नियंत्रण करते हैं। एक से दूसरी राशि में जाने के लिए केतु को 18 महीने का लंबा समय लगता है। इसलिए शनि के बाद केतु गोचर का सबसे ज्यादा व लंबे समय तक राशियों के ऊपर प्रभाव पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, मई माह में 18 मई 2025 को 4 बजकर 30 मिनट पर केतु राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। रविवार को केतु सिंह राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के ऊपर केतु के इस गोचर का शुभ प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।
केतु गोचर का राशियों पर अशुभ प्रभाव
मेष राशि
केतु गोचर का आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ने वाला है। फैमिली में मनमुटाव बढ़ेंगे, जिसके कारण मानसिक तनाव रहेगा। छात्र वर्ग एग्जाम को लेकर परेशान रहेंगे जिसके कारण वो डिप्रेशन का भी शिकार हो सकते हैं। प्रॉपर्टी का सौदा करना कारोबारियों के लिए नुकसानदायक साबित होगा। मई का महीना उम्रदराज जातकों के लिए सही नहीं रहेगा। हेल्दी लाइफस्टाइल को नहीं अपनाया तो अस्पताल के चक्कर लगाने की नौबत आ सकती है।
धनु राशि
मई में केतु के डबल गोचर से धनु राशि के जातकों को सबसे ज्यादा परेशानी होने वाली है। जीवनसाथी से अनबन होगी, जिसके बाद उनकी खामोशी आपको परेशान करेगी। अगर आप अपनी कोई संपत्ति बेचना या किराए पर देने जा रहे हैं तो इस समय सौदा करना सही नहीं रहेगा। उम्रदराज जातक मानसिक रूप से परेशान रहेंगे, जिसके कारण उनकी सेहत भी खराब हो सकती है।
कुंभ राशि
मेष और धनु के अलावा कुंभ राशि के जातक भी अगले महीने केतु के कारण परेशान रहेंगे। निवेश करना कारोबारियों के लिए सही नहीं रहेगा। नौकरीपेशा जातक कोई भी घाटे का सौदा न करें। नहीं तो आगे चलकर आपका दिवाला निकल सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, बल्कि वो गलत संगत में फंस सकते हैं। बच्चों का रिश्ता तय करना मई माह में कुंभ राशि के लोगों के लिए सही नहीं रहेगा। आपके एक गलत फैसले के कारण वो जीवनभर परेशान रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: 20 मई से इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान! चंद्र करेंगे शनि की राशि कुंभ में गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
7 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
13 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines