Ketu Gochar 2024 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु ग्रह को मोक्ष के कारक ग्रह माना गया है। माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में केतु ग्रह की स्थिति ठीक रहती हैं उनकी आत्मा को शांति मिलती है। बता दें कि केतु ग्रह 4 मार्च 2024 दिन सोमवार आज सुबह सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। केतु ग्रह के हस्त नक्षत्र में प्रवेश करने से मिथुन समेत अन्य तीन राशियों को करियर, नौकरी और कारोबार में बदलाव देखने को मिलेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेंगे। तो आइए आज इस खबर में इन 3 राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए केतु ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से करियर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेंगे। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। साथ ही ससुराल पक्ष से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। साथ ही जो लोग नया कारोबार करना चाहते हैं उनको सफलता मिल सकती है। सेहत से संबंधित सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि
वैदिक शास्त्र के अनुसार, हस्त नक्षत्र में केतु ग्रह का गोचर अनुकूल साबित होगा। जो लोग बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं उनको शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। गुरुजी का साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। अधिकारी से कुछ अच्छा तोहफा मिल सकता है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। 4 मार्च के बाद घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों के लिए केतु का हस्त नक्षत्र में गोचर आमदनी के नए स्त्रोत लेकर आ सकता है। जो लोग नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं उनके लिए यह समय बहुत ही शुभ है। लेकिन इस दौरान आपको हद से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। तभी आपको सफलता मिलेगी। सिंह राशि के लोगों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। तभी आप आगे बढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 14 मार्च को मीन राशि में सूर्य और राहु का होगा मिलन, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन
यह भी पढ़ें- मार्च के अंत में सूर्य देव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, मौज में रहेंगी ये 3 राशियां
यह भी पढ़ें- शनि की टेढ़ी नजर इन 5 राशियों को कर सकती है परेशान, अगले 10 महीने तक रहना होगा सावधान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
7 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines