---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Mangal Yuti: चंद्र-मंगल की युति से इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश, सफलता चूमेगी कदम!

Chandra Mangal Yuti 2024: मंगल देव इस समय मिथुन राशि में मौजूद हैं, जहां पर वह 20 अक्टूबर तक विराजमान रहेंगे। इस बीच चंद्र देव इसी राशि में संचार करेंगे, जिसके कारण महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं इस बार चंद्र-मंगल के मिलन का सकारात्मक प्रभाव किन-किन राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा।

---विज्ञापन---

Chandra Mangal Yuti 2024: नवग्रहों में चंद्र और मंगल का विशेष महत्व है। एक निश्चित समय के बाद ये दोनों ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसकी वजह से 12 राशियों के जातकों की जिंदगी पर प्रभाव पड़ता है। वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस समय मिथुन राशि में मंगल देव विराजमान हैं। 26 अगस्त 2024 को दोपहर 03:40 मिनट पर मंगल देव ने मिथुन राशि में गोचर किया था। जहां पर वह 20 अक्टूबर 2024 तक विराजमान रहेंगे। हालांकि इस बीच 25 सितंबर से चंद्र देव मिथुन राशि में संचार करेंगे, जिसके कारण अति शुभ महालक्ष्मी राजयोग बन रहा है। मिथुन राशि में चंद्र और मंगल की युति का सकारात्मक प्रभाव हर एक राशि के जातक के जीवन पर देखने को मिलेगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके लिए चंद्र-मंगल का मिलन लाभकारी साबित हो सकता है।

मेष राशि

मिथुन राशि में चंद्र-मंगल के मिलन से मेष राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है। व्यापार में विस्तार होने के साथ-साथ धन कमाने के मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होने के योग हैं। इसके अलावा अविवाहित लोगों को अगले माह तक रिश्ता भी पक्का हो सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए मेष राशि के जातकों के लिए ये समय लाभदायक है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- शनि-राहु की शुभ दृष्टि से 5 राशियों को होगा लाभ, करियर-व्यापार में उन्नति होना तय!

तुला राशि

चंद्र-मंगल की युति तुला राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होती दिखाई दे रही है। नौकरी में तरक्की के प्रबल योग हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के साथ-साथ शेयर मार्केट से भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जो जातक कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका सामाजिक दायरा बढ़ने के योग हैं। कला और संगीत में रुचि रखने वाले जातकों को करियर में सफलता मिलेगी।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

मेष और तुला राशि के जातकों के अलावा चंद्र-मंगल का मिलन कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन इस राशि के लोगों का सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का हर काम में साथ मिलेगा, जिससे रिश्ते में गहराई आएगी। जो लोग सिर दर्द व कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं, उनके स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है। छात्रों को इस हफ्ते मनचाहे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।

ये भी पढ़ें- सूर्य-गुरु की मेहरबानी से 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, करियर-कारोबार में तरक्की के योग!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 26, 2024 09:32 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola