Haldi Ke Upay: ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को ईश्वर, गुरु और जीवात्मा का कारक माना गया है। यदि यह ग्रह पूरी तरह से अनुकूल हो तो व्यक्ति पूरी लाइफ मौज करता है। इसी वजह से ज्योतिष में बृहस्पति को अत्यधिक महत्व दिया गया है। शास्त्रों में पीली वस्तुओं यथा केसर और हल्दी को गुरु ग्रह का कारक भी बताया गया है।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार यदि केसर और हल्दी के कुछ साधारण से उपाय कर लिए जाए तो व्यक्ति कष्टों से मुक्ति हो जाता है। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: हर मर्ज का इलाज है हनुमानजी के ये उपाय, तुरंत दूर होंगी सब बाधाएं
कॅरियर में तरक्की के लिए टोटके (Haldi Ke Upay)
किसी भी माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को सूर्योदय के पूर्व स्नान कर साफ वस्त्र पहन कर तैयार हो जाएं। पूर्व दिशा की ओर मुंह करके मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा में काली हल्दी की गांठ भी रख दें। मां लक्ष्मी जी की पूजा करने के बाद उस हल्दी की गांठ को अपनी तिजोरी में रख दें। इस उपाय से भक्तों का कॅरियर एकदम से तेजी पकड़ लेता है।
हर जगह सफलता और सम्मान पाने के लिए
ज्योतिष के अनुसार यदि व्यक्ति प्रत्येक गुरुवार को केसर का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में सौंदर्य, धन-संपदा और सम्मान प्राप्त होता है। इससे समस्त देवता भक्तों पर प्रसन्न होकर उसे हर प्रकार से सहयोग करते हैं।
यह भी पढ़ें: सूर्य की शनि के साथ हुई युति, इन लोगों को कर देगी पूरी तरह बर्बाद
वास्तु दोष दूर करने के लिए
कुछ आचार्यों के अनुसार प्रतिदिन हल्दी को जल में मिलाकर उससे घर के मेन गेट पर छिड़काव करना चाहिए। इस उपाय (Haldi Ke Upay) से घर के समस्त वास्तु दोष दूर होते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी का आगमन होता है और घर की नेगेटिव एनर्जी भी दूर होती है।
गुरुवार को किसी को न दें हल्दी
वास्तु एवं ज्योतिष के अनुसार गुरुवार को हल्दी खरीदना शुभ माना गया है। परन्तु इस दिन किसी को भी हल्दी नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति का भाग्य रूठ जाता है और वह निर्धन हो जाता है। अत: आप यथासंभव इस दिन दूसरों को हल्दी देने से बचें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines