Kendra Trikon Rajyog 2025: देवगुरु बृहस्पति ने 12 साल बाद बनाया केंद्र त्रिकोण राजयोग, इन 3 राशियों की चमक उठेगी किस्मत

Kendra Trikon Rajyog 2025: देवगुरु बृहस्पति को सौभाग्य, संपदा, ज्ञान और सम्मान का कारक माना जाता है. बीते 11 नवंबर 2025 को गुरु ग्रह कर्क राशि में वक्री हो चुके हैं. गुरु के होने केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है. यह योग बेहद शुभ और शक्तिशाली रहेगा. इससे राशियों को लाभ मिलेगा.

Kendra Trikon Rajyog 2025

Photo Credit- News24GFX

Kendra Trikon Rajyog 2025: ग्रह की स्थिति में परिवर्तन से लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. अभी हाल ही में देवताओं के गुरु बृहस्पति 11 नवंबर 2025 को कर्क राशि में वक्री हुए हैं. वह दिसंबर महीने तक कर्क राशि में वक्री रहेंगे. इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. गुरु चाल में परिवर्तन से हंस राजयोग और केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यह ग्रह स्थिति 12 साल बाद बन रही है. गुरु के केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. गुरु का कर्क राशि में वक्री होना किन राशियों के लिए भाग्यशाली होगा चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

गुरु के वक्री होने से इन्हें होगा लाभ

मेष राशि

विज्ञापन

गुरु का उच्च राशि में वक्री होकर केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाना मेष राशि के लिए लाभकारी होगा. आप पुराने निर्णयों को लेकर दोबारा से विचार करें और फैसला लें. कोई निवेश करना उचित नहीं होगा लेकिन पुराने निवेश से लाभ हो सकता है. आपके संबंधों में सुधार आ सकता है. शिक्षा करियर के मामले में आपके लिए समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के लग्न भाव में गुरु वक्री हुए हैं. इससे कर्क राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. आपको भविष्य में धन लाभ मिलेगा. कर्क राशि के नौकरी पेशा लोगों को विशेष लाभ मिलेगा. आपको विवाद या तनाव का सामना करना पड़ सकता है लेकिन खुद पर संयम रखकर इससे बच सकते हैं.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के दशम भाव में केंद्र दृष्टि योग का निर्माण हो रहा है. आपको गुरु की वक्री से काफी लाभ मिलने वाला है. गुरु आपके स्वामी ग्रह हैं ऐसे में आपको जीवन में अच्छा समय आएगा. आप भावनात्मक उलझनों को दूर कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ