Kemdrum Yog In Horoscope: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अंतरिक्ष में तरह-तरह के योग बनते रहते हैं। इन ग्रहों के बनने से पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर शुभ अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार, वर्तमान समय में केमद्रुम योग बनने जा रहा है। बता दें कि केमद्रुम योग का प्रभाव 23 जनवरी से लेकर अगले महीने यानी 6 फरवरी की दोपहर तक रहने वाला है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन तिथियों के बीच जन्में लोगों कुछ उपाय कराने होंगे। साथ ही कुछ सावधानियां भी बरतनी होंगी। आइए इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- मार्च में शनि देव कुंभ राशि में होंगे उदय, इन 3 राशियों को होगा फायदा
कुंडली में कैसे बनता है केमद्रुम योग
वैदिक शास्त्र के अनुसार, जब किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा के आगे और पीछे कोई ग्रह नहीं होता है तो उस समय चंद्रमा कमजोर हो जाता है। कुंडली में चंद्रमा के कमजोर होने से केमद्रुम योग बनता है। बता दें कि 1 फरवरी 2024 से चंद्रमा गुरु से बलवान होंगे, जिससे कुछ जातकों की मानसिक रूप से शांति मिलेगी।
यह भी पढ़ें- मेष राशि में 12 साल बाद गुरु और शुक्र बनाएंगे युति, 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
केमद्रुम बनने पर करें ये उपाय
23 जनवरी से 6 फरवरी के बीच जन्म लेने वाले बच्चों की खास देखभाल करनी चाहिए।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस जातक की कुंडली में केमद्रुम योग बनते हैं, उस जातक को किसी भी कार्य करने में मन नहीं लगता है। साथ ही शरीर में आलस रहता है। ऐसे में इस योग के प्रभाव से बचने के लिए आपको खाली समय में बैठना नहीं चाहिए। साथ ही कोई पसंदीदा काम करते रहना चाहिए।
ज्योतिषियों के अनुसार, जिस जातक की राशि कर्क और लग्न राशि होते हैं उस जातक का मानसिक स्थिति मजबूत होती है। लेकिन इस योग के प्रभाव से जातक का मन उदास रह सकता है।
यह भी पढ़ें- 5 फरवरी को बन रहा है आदित्य मंगल राजयोग, 3 राशि वाले लोग दोनों हाथों से बटोरेंगे धन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
16 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines