Karwa Chauth Weather Update: पिछले कई दिनों से देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक कई इलाकों में मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रहेगा। ऐसे में लोगों के मन में संशय है कि करवा चौथ के मौके पर 13 अक्टूबर को मौसम कैसा रहेगा और चांद दिखेगा या नहीं।
अभी पढ़ें – Weather Alert: मौसम का मिजाज 20 से ज्यादा राज्यों में बिगड़ा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
करवा चौथ में महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत रख रात में चांद देखकर अपना व्रत खोलती हैं। इस साल (Moon Time On Karwa Chauth 2022) चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 19 मिनट पर है। ऐसे में अगर आसमान में बादल रहते हैं या फिर बारिश होती है तो महिलाओं को मायूसी हाथ लग सकती है।
वहीं, मेट्रो सिटी दिल्ली, मुंबई पुणे आदि की सोसायटियों में इस दिन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यहां दिन में जहां महिलाएं एक साथ बैठक करवाचौथ की कहानी पढ़ेगी। वहीं, रात में यहां बकायदा ऊंची स्टेज लगाकर चांद को दिखने के लिए स्टेज बनाई गई है।
मौसम को ध्यान में रखकर व्रतियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए विभिन्न रेजिटेंड वेलफेयर एसाेसिएशन ने पांडल लगाने व महिला संगीत की व्यवस्था की है। यहां रात में व्रत पूरा करने के लिए और चांद देखने के लिए लोगों ने खुले मैदान में टेंट लगाए हैं। जिससे बादलों या इमारतों के पीछे छिपे चांद को दूर से देखा जा सके।
अभी पढ़ें – Aaj Ka Mausam: आज भी नहीं थमेगा मुसीबत की बारिश का दौर, इन इलाकों में होगी झमाझम वर्षा
मौसम विभाग के मुताबिक 13 अक्टूबर को विभिन्न राज्याें में बादल छाए रहेंगे। अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। दिनभर सूरज बादलों से लुकाछिपी करता रहेगा। इसके बाद रात 8 बजकर 19 मिनट पर चांद निकलेगा। कुछ जगह बादल होने के चलते यह समय कुछ आगे भी खिसक सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन 11 व 12 अक्टूबर को हल्की बारिश होगी। इसके बाद 13 से 16 तक बादल छाए रहेंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
18 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines