हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे हैं दुर्लभ संयोग, 3 राशि के जातकों के लिए है शुभ

Kartik Purnima 2025: कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि 5 नवंबर 2025 को है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन दो शुभ योग का संयोग बन रहा है. इन शुभ योग के बनने से तीन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं. इन शुभ संयोग के बनने से कई राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का महत्व होता है. बता दें कि, कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को देव दीपावली यानी देवों की दीपावली मनाई जाती है. इस बार देव दीपावली के दिन शिववास योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. इन शुभ योग के निर्माण होने से 3 राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. चलिए इन राशियों के बारे में आपको बताते हैं.

पूर्णिमा पर शुभ योग के परिणाम से इन्हें होगा लाभ

वृषभ राशि

कार्तिक माह की पूर्णिमा पर बन रहे यह शुभ संयोग कन्या राशि के जातकों के लिए लाभकारी होंगे. आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलेगी और धन लाभ होगा. आपको अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा. नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. आपकी आय में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Vaikuntha Chaturdashi 2025: रिश्ते में प्यार बना रहे और नोटों से भर जाए जेब, इसके लिए वैकुंठ चतुर्दशी पर करें उपाय

मिथुन राशि

विज्ञापन

कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि आपके लिए भाग्यशाली होगी. मिथुन राशि वालों को कई क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव मिलेंगे, आर्थिक रूप से समय अच्छा रहेगा. मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा मिलेगी. परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे.

कन्या राशि

विज्ञापन

कन्या राशि वाले सौभाग्यशाली होंगे. आपको कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे इन शुभ योग से लाभ होगा. मुनाफा बढ़ेगा और नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेगी. आपके पुराने और अटके हुए काम पूरे होंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola