Kal ka Rashifal: इस बार रामनवमी पर चार अत्यन्त शुभ योग बन रहे हैं। ऐसा होना सभी राशियों के लिए सुखद भविष्य के संकेत दे रहा है। ज्योतिषि एम. एस. लालपुरिया के अनुसार रामनवमी पर अमृतसिद्धि योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग तथा गुरु पुष्य योग बन रहे हैं। इन तीनों ही योगों को शास्त्रों में उत्तमोत्तम बताया गया है।

विज्ञापन

पंचांग की गणना के अनुसार रामनवमी 30 मार्च 2023 को है। पूरे दिन रवि योग तथा अमृत सिद्धि योग रहेंगे। इनके अतिरिक्त रात्रि 9.29 बजे अमृत योग तथा गुरु पुष्य योग लगेगा जो अगले दिन सुबह 6.17 बजे तक रहेंगे। इस प्रकार ये सभी शुभ योग 4 राशियों के लिए विशेष शुभ रहेंगे। जानिए इन चार राशियों के बारे में

विज्ञापन

इन 4 राशियों के लिए शुभ रहेगी रामनवमी (Kal ka Rashifal)

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के लिए रामनवमी आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख लेकर आ रही है। लंबे समय से चला आ रहा कर्ज भी समाप्त होगा। इनकम से नए सोर्स बनेंगे जिनकी सहायता से आप सुख-सुविधा के साधन खरीद सकेंगे।

विज्ञापन

तुला राशि

मित्रों के सहयोग से कोई नया प्रोजेक्ट आरंभ करेंगे जो भविष्य में लाभप्रद रहेगा। अनमैरिड युवाओं के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंध में बंधे लोग अपनी रिलेशनशिप को एक स्टेप आगे ले जाने के बारे में सोचेंगे।

विज्ञापन

धनु राशि

संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लाइफ पार्टनर से सरप्राइज मिलेगा। व्यापार में भी लाभ होने के आसार बन रहे हैं। फिलहाल नए कार्यों में खुद को एंगेज न करें।

मीन राशि

नौकरी छोड़ कर खुद का व्यापार आरंभ कर सकते हैं। फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। ऑफिशियल टूर पर जाना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ