Kal ka Rashifal, 26 February 2023: इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्यदेव, राजयोग बनेगा
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Kal ka Rashifal, 26 February 2023 Tomorrow Rashifal: ज्योतिष की सहायता से जानिए कि आप और आपके परिवार के लिए रविवार को दिन कैसा रहेगा।
आप में से कुछ लोगों को आज कोई बड़ा औऱ महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। जो आपको परेशान कर सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। कल आपमें जबरदस्त ऊर्जा भरी रहेगी। पार्टनर के साथ एक अच्छा दिन बिताएंगे। वैवाहिक सुख मिलेगा। कुल मिलाकर आप अपने लिए अच्छा अनुभव करेंगे।
अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के चलते आप दूसरों को आकर्षित कर लेंगे। बैंक बैलेंस के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा। बच्चे स्कूल के प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए आपकी मदद ले सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। कोई पुराना जानकार कहीं टकरा सकता है और आपको खुशियां देगा। ध्यान रखें कि स्वास्थ्य ही असली धन है। इसलिए आलस्य से छुटकारा पाएं और सक्रिय जीवन जिएं।
कुछ रोचक पढ़ना आपको मानसिक रूप से सक्रिय करेगा। आप घूमने फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में रहेंगे- लेकिन बाद में पछताना पड़ सकता है। कुल मिलाकर कल का दिन आपके लिए फ़ायदेमंद है। कोई ऐसा व्यक्ति जिस पर आप भरोसा करते हैं, वह आपको निराश करेगा। आपको अपने पार्टनर की बाहों में सुकून मिलेगा। आध्यात्म की खोज में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। आपके पार्टनर का शक किसी बड़े झगड़े में बदल सकता है। अपनी हॉबी जैसे म्यूजिक, डांस या बागवानी के लिए कुछ समय देना संतुष्टि की भावना लाएगा।
दांत दर्द या पेट खराब होना आपके लिए कुछ परेशानी खड़ी कर सकता है। तुरंत राहत पाने के लिए चिकित्सक की सलाह लें। कल आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने और उन्हें अच्छे संस्कार सिखाने की जरूरत है और उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताना चाहिए। ऑफिस में कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण आप परेशान हो सकते हैं और इस बारे में सोच विचार कर अपना समय बर्बाद करेंगे। आपका जीवनसाथी आज कुछ खास अनुभव कराएगा। किसी पुराने दोस्त से लंबे समय के बाद मिलना होगा।
आपकी बचपन की यादें आपको आपको खुशियां देंगी। कोई नया सौदा मिल सकता है जो फायदेमंद होगा। जब पैसा निवेश करने की बात हो तो जल्दबाजी में फ़ैसले न लें। रिश्तेदारों से मिलने जाना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपका सेंस ऑफ ह्यूमर आपकी सबसे बड़ी आर्ट है, इसे बनाएं रखें। आपका जीवनसाथी आज आपको कोई बढ़िया सरप्राइज़ दे सकता है। नदी के किनारे या धर्म स्थल पर जाने से मन की शांति बढ़ सकती है।
अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। आपका अत्यधिक क्रोध या झुंझलाहट आपके आस-पास के लोगों को दुखी और आपको निराश करेगा। व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है। साथ ही अपने कारोबार को बेहतर बनाने के लिए भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में आपका बच्चों जैसा और मासूम व्यवहार अहम भूमिका निभाएगा। रोमांस का योग नहीं बन रहा है। पड़ोसी आपके वैवाहिक जीवन के निजी पक्ष को आपके परिवार और दोस्तों के बीच गलत तरीके से उजागर कर सकते हैं। रात में आप अपने घर की छत पर लेटकर खुले, साफ आसमान को देखना पसंद करेंगे।
अन्य राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
यदि आपने कहीं पर किसी जमीन में निवेश किया था तो उसे अच्छे दामों पर बेच सकते हैं। बच्चे अपनी उपलब्धियों से आपको गौरवान्वित महसूस कराएंगे। कल आप कैसा महसूस करेंगे, यह दूसरों को बताने में जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के साथ यह आपके जीवन का सबसे रोमांटिक दिन रहने वाला है। आप अपने माता-पिता को बिना बताए बाहर से उनकी मनपसंद डिश ला सकते हैं, जो उन्हें सरप्राइज देने के साथ-साथ घर के माहौल पर भी सकारात्मक असर डालेगी।
कल आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के बीच ख़ुशियां तलाशने की ज़रूरत है। किसी अप्रत्याशित लाभ से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पढ़ाई में मन न लगने के कारण बच्चे स्कूल में कुछ निराशा का कारण बन सकते हैं। अपने पार्टनर की वफादारी पर शक न करें। कल आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा।
अपनी ऊर्जा को क्रिएटिव कामों में लगाएं जो आपको बेहतर बनाएगी। जो लोग काफी समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है जिससे जीवन की कई परेशानियां पल भर में दूर हो जाएंगी। घर में पूजा-पाठ अथवा कोई धार्मिक आयोजन होगा। आपका पार्टनर आपको पर्याप्त समय नहीं देता है तो उनसे इस बारे में खुलकर बात करेंगे। समय की कमी के कारण वैवाहिक जोड़ों में के बीच मनमुटाव बढ़ेगा।
आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। इसका सदुपयोग करने का प्रयास करें। एंटीक आर्ट और गहनों में निवेश करना आपके लिए लाभ और समृद्धि लाएगा। करीबी दोस्तों के साथ बाहर जा सकते हैं। आपकी रोमांटिक तलाश पूरी होने वाली है। आप जरूरत से ज्यादा लोगों से मिलकर परेशान हो जाते हैं और फिर तमाम भागदौड़ के बीच अपने लिए समय निकालने की कोशिश करते हैं। कल आप जानेंगे कि सच्चा प्यार क्या होता है। यदि आप अपने दिन को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करते हैं, तो आप खाली समय का लाभ उठा सकते हैं और बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।
कार्यस्थल पर अधिकारियों व कलीग्स के दबाव और घर में कलह के कारण तनाव हो सकता है। माता-पिता के सहयोग से आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कुछ लोगों के लिए दिन रोमांटिक बीतेगा जो आपके मूड को खुशनुमा बना सकता है। आपका आकर्षक व्यक्तित्व आपको सुर्खियों में लाएगा। आपका जीवनसाथी आज आपको ख़ुश करने की पूरी कोशिश करेगा। आप अपने छोटे भाई के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं और खूब मौज-मस्ती कर सकते हैं।
शराब अथवा दूसरा कोई नशा करना आपके लिए घातक हो सकता है। कारोबार में मुनाफा होगा। जिस पर आप भरोसा करते हैं वह आपको पूरा सच नहीं बता रहा होगा। अगर कल आप डेट पर जा रहे हैं तो फिजूल के मुद्दों को उठाने से बचें। आपके परिवार के सदस्य आपके साथ कुछ समय बिताने की जिद करेंगे। किसी अनजाने मेहमान के साथ कल आप अपना दिन बिता सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: