Aaj Ka Rashifal: आज किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

Aaj Ka Rashifal 2 May 2024:  ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 2 मई, गुरुवार का राशिफल और उपाय बताया है। आइए जानते हैं कि आज के दिन किसकी किस्मत चमक सकती है और किसे थोड़ा संभलकर रहना होगा?

Kal Ka Rashifal 2 May 2024 aaj ka rashifal today horoscope

गुरुवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 May 2024: मई के महीने की शुरुआत हो चुकी है और इस महीने का दूसरा दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आपको कौन से उपाय अपनाने चाहिए? किन खास बातों का ध्यान रखना चाहिए? आज 2 मई दिन गुरुवार 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? इन सभी के बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से आप आज के राशिफल के जरिए जान सकते हैं। आइए 2 मई 2024 का राशिफल और उपाय जानते हैं…

विज्ञापन

1. मेष राशि

कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें। बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

विज्ञापन

2. वृषभ राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। बिना वजह की उलझने आपकी पीछा करेंगी। सुबह गरीब को भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

3. मिथुन राशि

व्यावसायिक जीवन में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। धन हानि से बचें। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए अच्छा समय है। गाय को हरा चारा खिला दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

4. कर्क राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सुबह शिवलिंग पर जल अर्पित करें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

5. सिंह राशि

मन अशांत रह सकता है। रचनात्मक कार्य में प्रगति होगी। परिवार के सदस्यों में किसी बीमारी के कारण मन तनाव में रहेगा। सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप भी करें। गाय को चार रोटी और गुड़ दें।

विज्ञापन

6. कन्या राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। धैर्य से चलेंगे तो लाभ अवश्य होगा। किसी लंबी यात्रा का योग बन सकता है। गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

7. तुला राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों के सहयोग से लेखन या बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। राजनीति के क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। किसी छोटी बच्ची को भोजन कर दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

8. वृश्चिक राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर के सदस्यों के सेहत का ध्यान रखें। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दिन की शुरुआत करें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

9. धनु राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार और नौकरी में सम्मान की वृद्धि होगी। गाड़ी धीमे चलाएं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

10. मकर राशि

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विरोधी परास्त होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। पिता से धन लाभ होगा। व्यापार के सिलसिले में लंबी यात्रा के योग बनेंगे। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

विज्ञापन

11. कुंभ राशि

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। किसी प्रकार के कर्ज से बचें। मित्र के सहयोग से मन में प्रसन्नता होगी। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

12. मीन राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अगर आप शोध के खाने में जाना चाहते हैं तो आज का दिन सर्वश्रेष्ठ है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह गाय को भोजन करा दें। घायल गाय का उपचार करा दें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ