Sunil Sharma
Read More
Kal ka Rashifal, 17 February 2023 Friday Horoscope: ज्योतिष के माध्यम से व्यक्ति अपने भाग्य को जान कर उसे बदलने का प्रयास कर सकता है। जानिए आपके लिए शुक्रवार का दिन क्या खुशखबरी लेकर आएगा।
आप अपने व्यवहार से दूसरों को मन जीत लेंगे। व्यवहारकुशलता और वाकपटुता के चलते कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। किसी नए बिजनेस में पैसा निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी के कारण मान-सम्मान को ठेस पहुंचने के योग बन रहे हैं। परिजनों से बिना वजह न उलझें, वरन शांति से काम लें।
यह भी पढ़ें: अशुभ नहीं है मांगलिक दोष, वरन चमक जाता है व्यक्ति का भाग्य, जानिए इस बारे में सब कुछ
यदि आप अपना व्यापार करते हैं तो थोड़ा संभलकर रहें। लोग आपके उदार स्वभाव का गलत लाभ उठाने की चेष्टा कर सकते हैं। वजन को लेकर सावधान रहें और कुछ भी मीठा या घी-तेल खाने से बचें। लंबे समय बाद कल का दिन आपके लिए सुकून और राहत लेकर आएगा। काफी दिनों बाद आप रात को चैन की नींद सो पाएंगे।
दिनभर भागदौड़ में उलझे रहेंगे। स्वास्थ्य का मोर्चा थोड़ा कमजोर रहेगा। घर का ही कोई परिजन तिल का ताड़ बनाकर आपके दिमाग की शांति छीन लेगा। किसी नए व्यक्ति से परिचय हो सकता है जो आपके भाग्य को बदलने की ताकत रखता होगा। काम की अधिकता को जीवन न मानें वरन जीवन का भी आनंद उठाना सीखें।
अपनी खुशियां और गम दूसरों के साथ बांटना सीखें। यही जिंदगी का सच्चा फलसफा है। कोर्ट में लंबे समय से पेंडिंग केसों में तेजी आएगी, संभवतया फैसला आपके पक्ष में भी हो जाए। अगर दूसरों से नाराज हों तो दुखी न हो बल्कि आप क्या कर सकते हैं, यह सोचें। विवाह की दृष्टि से समय विपरीत रहेगा।
यह भी पढ़ें: भूल कर भी घर में न लाएं ये 3 चीजें, नहीं तो सड़क पर आ जाएंगे
निराशाजनक विचार रख कर आप आगे नहीं बढ़ सकते। पॉजिटिव एटीट्यूड रखें और हर चीज के उजले पक्ष को देखना सीखें। रियल एस्टेट में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं, इससे आने वाले समय में आपको मोटा मुनाफा हो सकता है। कल आप अपने घर, परिवार और दोस्तों से दूर एकांत में रहना पसंद करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी।
स्वास्थ्य के हिसाब से समय ठीक नहीं है। खाने का सही से ध्यान रखें, फिटनेस बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज करते रहें। अनजान लोगों के साथ संपर्क बढ़ेगा जो निकट भविष्य में लाभ दिला सकता है। वर्कलोड को खुद पर हावी न होने दें वरन परिवार के साथ समय बिताएं।
अन्य राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।