---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Vastu Tips: भूल कर भी घर में न लाएं ये 3 चीजें, नहीं तो सड़क पर आ जाएंगे

Vastu Tips: कई बार हम जाने-अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो बहुत बड़ा नुकसान करवा देती हैं। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार कुछ चीजों को घर में कभी नहीं लाना चाहिए। ऐसा करना घर की बर्बादी का कारण बन सकता है। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार वास्तु शास्त्र और धार्मिक ग्रंथों में कई उपयोगी […]

---विज्ञापन---

Vastu Tips: कई बार हम जाने-अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो बहुत बड़ा नुकसान करवा देती हैं। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार कुछ चीजों को घर में कभी नहीं लाना चाहिए। ऐसा करना घर की बर्बादी का कारण बन सकता है।

आचार्य अनुपम जौली के अनुसार वास्तु शास्त्र और धार्मिक ग्रंथों में कई उपयोगी बातें बताई गई हैं। इनके अनुसार व्यक्ति को अपने घर में कुछ चीजों को अवश्य लाना चाहिए, और कुछ चीजों को कभी नहीं लाना चाहिए। जानिए इन चीजों के बारे में

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 27 फरवरी से बदल जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत, बुध का गोचर दिखाएगा धमाल

घर में अपनाएं वास्तु के इन नियमों को (Vastu Tips)

घर में न लाएं देव प्रतिमा

पुराणों के अनुसार घर में कभी भी 6 इंच से बड़ी प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए। साथ ही प्रतिमा भी अचल नहीं होनी चाहिए। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यही है कि ऐसी प्रतिमाओं की प्रतिदिन नियम से पूजा होनी चाहिए। कई बार घर में जाने-अनजाने में दोषपूर्वक पूजा होती है जिसके कारण व्यक्ति बर्बाद हो सकता है।

---विज्ञापन---

शालिग्राम भी न लाएं

शालिग्राम नेपाल की गंडकी नदी से निकलने वाला एक पत्थर है जो गोल-मटोल, बहुत ही आकर्षक, सुंदर, चिकना तथा चमकीला होता है। ग्रंथों में इसे भगवान विष्णु का ही प्रतिरूप माना गया है। इस पत्थर को यदि आप घर लाते हैं तो पूजा के लिए कठोर नियमों का पालन करना होता है। यदि इन नियमों का पालन नहीं किया जाए तो व्यक्ति का सौभाग्य रूठ जाता है।

यह भी पढ़ें: सूर्य की शनि के साथ हुई युति, इन लोगों को कर देगी पूरी तरह बर्बाद

---विज्ञापन---

कंटीले वृक्ष

घर में ऐसे पौधे भी नहीं लगाने चाहिए जिनमें कांटे होते हैं। गुलाब इसका अपवाद है। परन्तु अन्य पौधे यथा कैक्टस, बबूल आदि घर में नहीं लगाने चाहिए। इन्हें घर की सीमा से बाहर रखने में भी परिवार की भलाई है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 16, 2023 11:49 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola