---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Rashifal: राम नवमी पर कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj ka Rashifal 17th April 2024: बुधवार का दिन कई राशियों के जातकों के लिए खुशियां लेकर आ सकता है। वहीं कुछ को परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आज यानी 17 अप्रैल 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

Aaj ka Rashifal 17th April 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज यानी 17 अप्रैल 2024 को राम नवमी है। राम नवमी का दिन जहां कुछ लोगों के लिए खुशियां लेकर आ सकता है। वहीं कुछ को हानि भी पहुंच सकती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो आइए जानते हैं ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से 17 अप्रैल 2024, दिन बुधवार का राशिफल। इसी के साथ हम आपको ये भी बताएंगे कि आज आपके लिए कौन-कौन से उपाय करना शुभ होगा?

मेष राशि

मेष राशि वाले लोग अपनी भावनाओं को काबू में रखें। कभी-कभार मौन रहने से भी सवालों के जवाब मिल सकते हैं। इसलिए लड़ाई-झगड़े में पड़ने की जगह अपने काम पर ध्यान केंद्रित करके प्रयास करते रहें। बुधवार के दिन अगर आप प्रात: काल हनुमान चालीसा का पाठ और बीज मंत्र का जाप करते हैं, तो वो आपके लिए लाभदायक रहेगा।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों में भरपूर आत्मविश्वास रहेगा। इसके अलवा समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। इसी के साथ जीवन में प्रेम बना रहेगा। किसी गरीब व्यक्ति को दान दें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों की वाणी में मधुरता बनी रहेगी। मन में उत्साह रहेगा और घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा माता-पिता के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते है। बुधवार के दिन सुबह-सुबह गाय को हरा चारा खिलाना और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करना आपके लिए फायदेमंद होगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

चिंता की जगह अपने मन में शांति व प्रसन्नता को स्थान दें। अगर आप अपनी खुशी को लोगों के साथ साझा करेंगे, तो इससे आपको आनंद मिलेगा। बुधवार के दिन आप चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसके अलावा किसी गरीब व्यक्ति को आटा, चावल या चीनी का दान देना भी शुभ होगा।

सिंह राशि

मन में धैर्यशीलता की कमी की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। बुधवार के दिन अगर आप सुबह-सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाते हैं और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करते हैं, तो ये आपके लिए लाभदायक होगा।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

आपके मन में तो प्रसन्नता रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में थोड़ी कमी रह सकती है। इसके अलावा दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। प्रात: काल में गाय को भोजन कराना और घायल गोवंश का उपचार करना आपके लिए फायदेमंद होगा।

तुला राशि

मन परेशान रह सकता है। हर काम में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। ऐसे में आप सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र का दान कर सकते हैं। इसके अलावा किसी गरीब को भोजन कराना भी शुभ होगा।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

कला व संगीत के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। बुधवार के दिन अगर आप आत्मविश्वास के साथ नए अनुभव की यात्रा पर आगे बढ़ेंगे, तो ये आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रात: काल में हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही बंदर को गुड़ चना और केला खिलाएं।

धनु राशि

हर काम में धैर्यशीलता बनाए रखें और प्रयास करते रहिए। अपनी सेहत का ध्यान रखें। बुधवार के दिन आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। गाय को 4 रोटी और गुड़ खिला सकते हैं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करना शुभ होगा।

---विज्ञापन---

मकर राशि

माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। जहां लव लाइफ में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, तो वहीं कारोबार में मित्र का सहयोग प्राप्त हो सकता है। सुबह-सुबह कुत्ते को भोजन करा सकते हैं। किसी घायल कुत्ते का उपचार कराना भी शुभ होगा।

कुंभ राशि

अपने क्रोध को काबू में रखें और अपने परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। किसी भी परिस्थिति में दिल और दिमाग दोनों से ही विचार करने के बाद कोई निर्णय लें। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि देव के मंदिर जाकर तेल का दीपक जलाएं।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मन प्रसन्न रहेगा। संतान सुख में भी वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक संबंधों में प्रतिबद्धता रहेगी, जिसकी वजह से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भावनाओं में सरल और सहज रवैया रखें। सुबह गाय को भोजन कराना और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करना शुभ होगा।

ये भी पढ़ें- विवाहित और अविवाहित महिलाएं इस दिन भूलकर भी न धोएं बाल, घर पर मंडरा सकता है संकट!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24  इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Apr 16, 2024 04:14 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola