Kal ka Rashifal, 16 February 2023: श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Kal ka Rashifal, 16 February 2023 Thursday: ज्योतिष के द्वारा व्यक्ति अपने आने वाले भविष्य को जान और समझ सकता है। जानिए कल गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
आपके सपने पूरे होने का समय आ चुका है। लेकिन ज्यादा उत्साह में चीजों को बिगाड़ने से बचें। दूसरों का भला करते हुए खुद का भी ध्यान रखें। कार्य की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। इसका खामियाजा घर में झगड़ों के रूप में निकलेगा। दिन अच्छा बीतेगा।
सट्टेबाजी और शेयर मार्केट में अच्छी कमाई होने के आसार बन रहे हैं। दुख के समय पति/पत्नी से भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा। लोग आपके प्रयासों को सराहेंगे और आपकी मदद करेंगे। बच्चों के साथ खेलकूद में समय बिताएंगे। किसी अपने का साथ मिलने से कोई नई डील भी मिल सकती है।
बाहर ज्यादा कुछ खाने-पीने से बचें। ऐसा करना पेट संबंधी शिकायतों का कारण बन सकता है। घर खरीदने का फैसला ले सकते हैं। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सबका मन मोह लेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई जबरदस्त सरप्राइज मिल सकता है।
कल का दिन बाहर घूमने और जिंदगी को एक्सप्लोर करने का दिन है। घर और ऑफिस से बाहर की दुनिया भी देखें और उससे सीखें। जीवन में यही काम आएगा। अपने अड़ियल स्वभाव को सुधारें अन्यथा रिश्तों में चोट खा सकते हैं। घर के किसी बड़े-बुजुर्ग के साथ समय बिताएंगे। वैवाहिक सुख का पूरा लाभ उठाएंगे।
कल का दिन आपके लिए खुद को इम्प्रुव करने का दिन है। अपनी कमियों को पहचानें और उन्हें दूर करने का प्रयास करें। किसी एक्सपर्ट की सलाह के बिना पैसा कहीं निवेश न करें। बिजनेस में किसी नए पार्टनर को जोड़ना चाहते हैं तो पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। गैरजरूरी चीजों से पहले जरूरी कामों को निपटाएं, तभी सफल हो पाएंगे।
अपने दिमाग को खुला रखें और जो कुछ भी अच्छा सीखने को मिल रहा हैं, उसे सीखें। वैवाहिक जीवन में मामूली मनमुटाव हो सकता है लेकिन प्रेम भी रहेगा। ख्याली पुलाव पकाने से बेहतर है कि जमीन पर कुछ ठोस काम किया जाए। अपने लिए वक्त निकालें ताकि आप भी खुद को संतुष्ट और सुखी अनुभव कर सकें। लाइफ पार्टनर से इमोशनल सपोर्ट मिलेगा।
अन्य राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी, किसी नए कार्य की शुरुआत भी संभव है। सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ें, निश्चित रूप से कामयाब होंगे। हालांकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिए भविष्य में दुख का कारण बन सकता है। किसी गैरजरूरी विवाद में उलझ सकते हैं। घर वालों पर गुस्सा करना मानसिक अशांति का कारण बन सकता है।
ज्यादा आदर्शवादी न बनें, ऐसा करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। आपको कहीं से लोन मिल सकता है जिसके जरिए आप अपना काम स्टार्ट कर सकते हैं। कल के दिन लोगों से दूर रहें और एकांत चिंतन करें। कॅरियर के हिसाब से दिन अच्छा रहेगा। पर्सनल लाइफ भी खुशनुमा रहेगी। अपने आपको एनालाइज करें और उसी के अनुसार खुद को इम्प्रुव करें।
बिना वजह दिक्कतों और मतभेदों के चलते बैचेनी और झुंझलाहट का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम का असली अर्थ पहचानें और उसी के अनुरूप अपने पार्टनर को स्वीकार करें। बहुत जल्द आप अपनी टीम के साथ कुछ बड़ा करने वाले हैं। वैवाहिक जीवन को लेकर सावधान रहें, कोई तीसरा आपके बीच आने का प्रयास करेगा। दूसरों पर विश्वास करने से बचें, चाहें वह कितना भी खास क्यों न हों।
ह्रदय रोगियों और ब्लडप्रेशर के मरीजों को कल विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। अचानक ही धन की भी आवश्यकता पड़ सकती है। आपके दोस्त आपको घर बुला सकते हैं। पार्टनर के साथ किसी रिश्तेदार के जाना पड़ सकता है। जरूरतमंदों की मदद करना आपके लिए कोई अच्छी खबर लेकर आएगा। वैवाहिक जीवन का पूरा सुख भोगेंगे।
अपने इमोशनल बिहेवियर से बाहर आकर कुछ व्यावहारिक सोचें। कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, संतुलित खानपान लें। जीवनसाथी और बच्चों के साथ कुछ अच्छी यादें संजोएंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आप सबके ध्यान का केन्द्र बने रहेंगे।
किसी दूरस्थ तीर्थस्थल की यात्रा संभव है। विवाहित लोगों को बच्चों के कारण अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आपके अंदर आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ा-चढ़ा रहेगा जिससे आप कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से कर लेंगे। आपके लिए जो चीजें ज्यादा जरूरी हैं, उन पर ध्यान दें और उन्हें पूरा करने का प्रयास करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: