Kal ka Rashifal, 13 July 2023 Tomorrow Rashifal: वैदिक ज्योतिष के जरिए व्यक्ति न केवल अपना भूत, भविष्य और वर्तमान जान सकता है वरन आने वाले समय के लिए सटीक और प्रभावी योजना भी तैयार कर सकता है। जानिए कल गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि (Mesh Kal ka Rashifal)
कल का दिन आपके लिए नए चमत्कार और अजूबे लेकर आ रहा है। आपके दिल, दिमाग और शरीर के लिए गुरुवार शानदार रहने वाला है। अपने अच्छे समय का आनंद उठाएं।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – हरा
यह भी पढ़ें: Tone Totke: इन उपायों से नहीं होगा काले जादू का असर, बड़े-बड़े तांत्रिक भी आपसे हार मान जाएंगे
वृषभ राशि (Vrishabh Kal ka Rashifal)
आप जिस भी चीज को लेकर अनिश्चित है, उसे सोच-समझकर करें। ज्यादा चीजों में उलझने से बेहतर है कि सही वक्त का इंतजार करें।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – पीला
मिथुन राशि (Mithun Kal ka Rashifal)
अपनी रिलेशनशिप को लेकर आपने जो भी वादे और इरादे किए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए तैयार हो जाएं। जल्दी ही आपको अपने मनमाफिक चीजें मिलने वाली हैं।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – आसमानी
कर्क राशि (Kark Kal ka Rashifal)
अपने जीवन में प्राथमिकताओं की लिस्ट बनाएं, फिर उसी हिसाब से उन पर काम आरंभ करें। विश्वास रखें कि जो भी होगा, अच्छा ही होगा। निश्चिंत रहें।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – गोल्डन
सिंह राशि (Singh Kal ka Raashifal)
आपके जीवन में बहुत बड़ा उलटफेर होने वाला है। इसके लिए तैयार रहें। आपको आगे बढ़ने के लिए एक से अधिक ऑप्शन्स मिलेंगे, बड़ों का आशीर्वाद लेकर सही चीज चुनें।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – नारंगी
कन्या राशि (Kanya Kal ka Rashifal)
परिवार को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को समझें और उसी हिसाब से काम करें। पूरी तरह से काम में ही न उलझें वरन अपने दिल की भी सुनें और दोस्तों के साथ खुद के लिए समय निकालें।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – भूरा
यह भी पढ़ें: Paan ke Totke: पान के पत्तों से करें ये उपाय तो मिट जाएगा हर दुख, चिंता भी दूर होगी
तुला राशि (Tula Kal ka Rashifal)
किस्मत आप पर पूरी तरह मेहरबान है। आप जो भी चाहेंगे, उसे आसानी से हासिल कर लेंगे। लेकिन जरूरत है तो आपको खुद आगे बढ़कर पहल करने की। इसलिए तैयार रहें।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – गुलाबी
वृश्चिक राशि (Vrishchik Kal ka Rashifal)
अगर आप किसी रिलेशनशिप में है तो सावधान रहें। आपको कोई अपना ही आपको चोट दे सकता है। आपने अपने लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं, उन पर कार्य करने का सही वक्त आ चुका है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – पीला
धनु राशि (Dhanu Kal ka Rashifal)
कल्पना की दुनिया से बाहर निकल कर वास्तविकताओं को समझें। हालातों का सामना करें। आगे बढ़ने के लिए यही सर्वोत्तम उपाय है। ऐसा नहीं करने पर आपको भयावह और भयंकर दुख उठाना पड़ सकता है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – नीला
मकर राशि (Makar Kal ka Rashifal)
कल का दिन आपके लिए मौज-मस्ती का दिन रहने वाला है। आप जो कुछ भी चाहेंगे, उसे हासिल कर लेंगे। लेकिन दूसरों का दिल दुखाने से बचें। ऐसा करना आपके लिए भी पीड़ादायक हो सकता है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – ग्रे
कुंभ राशि (Kumbh Kal ka Rashifal)
सुख और दुख जीवन के अभिन्न पार्ट है। इस बात को समझें और जो कुछ हो चुका है और हो रहा है, उसे सहज भाव से स्वीकार करें। पुरानी बातों को भूल जाएं और दूसरों को माफ कर दें। इसी तरह आप आगे बढ़ पाएंगे।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – केसरिया
मीन राशि (Meen Kal ka Raashifal)
जब आप अपने लक्ष्य बहुत ऊंचा रखते हैं तो उसके लिए आपको एफर्ट्स भी उतने ही ज्यादा करने होते हैं। आपके अपने लोग ही आपको आगे बढ़ाते हैं, इसलिए उनकी केयर करें, उनकी बातें सुनें, उनकी सहायता लें।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – सफेद
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
(Diazepam)
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines