Kaalchakra Today 7 May 2026: ग्रहों की चाल का समय-समय पर लोगों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे बचने के लिए वो कुछ उपाय कर सकते हैं या विशेष सावधानियों को अपना सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावधानियों व उपायों को अपनाकर हर बड़े संकट से बचा जा सकता है.
आज 7 मई 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताने जा रहे हैं कि 31 मई 2026 से पहले राशि अनुसार व्यक्ति को किन-किन चीजों, कार्यों व लोगों से सावधान रहना होगा. साथ ही 12 राशियों को मई 2026 के अपने लकी उपाय, रंग, अंक और दिन आदि के बारे में पता चलेगा.
मेष राशि
सावधानी-
- जल्दबाजी में फैसले न करें.
- क्रोध और अहंकार से बचें.
- यात्रा करते समय सतर्क रहें.
- 14 मई 2026 के बाद बचत करने पर ज्यादा ध्यान दें.
- उधार लेने या देने में सावधानी बरतें.
- जितना हो सके, उतना जोखिमभरे निवेश से खुद को दूर रखें.
- 11 मई 2026 तक अपनी सेहत पर खास ध्यान दें.
- जिद्द और गुस्सा करना हानिकारक साबित हो सकता है, इसलिए सावधान रहें.
- खानपान और दिनचर्या का पालन करें.
- 15 मई 2026 तक रिश्तों को संभालना होगा. इस दौरान कड़वे शब्द बोलने से बचें. साथ ही संबंधों में शक, विवाद और गलतफहमी को उत्पन्न न होने दें.
उपाय-
- नियमित रूप से सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.
- जरूरतमंद लोगों को ठंडा पानी पिलाएं.
- हनुमान मंदिर जाकर पूजा करें और बजरंगबली को लाल मिठाई का भोग लगाएं.
- शनिवार के दिन किसी धर्मस्थान में बादाम चढ़ाएं और मांसाहारी भोजन का सेवन न करें.
शुभ दिन- मंगलवार और रविवार
शुभ रंग- लाल और नारंगी
शुभ अंक- 9 और 5
यदि आप अन्य राशियों के जातकों द्वारा मई 2026 में अपनाई जाने वाली सावधानियों व उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो देखें.
ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
49 mins agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines