---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Kaalchakra: 31 मई 2026 से पहले कैसे और किसके कारण हो सकता है आपको नुकसान? पंडित सुरेश पांडेय से जानें सावधानियां, उपाय और लकी चार्ट

Kaalchakra Today: समय रहते सावधान होने से व्यक्ति हर तरह के संकट से बच सकता है. यहां तक कि मुसीबत को कुछ समय के लिए टाला भी जा सकता है. आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताने जा रहे हैं कि मई 2026 में 12 राशियों को किन-किन चीजों से सावधान रहना होगा. साथ ही आप अपने लकी चार्ट के बारे में जानेंगे.

---विज्ञापन---

Kaalchakra Today 7 May 2026: ग्रहों की चाल का समय-समय पर लोगों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे बचने के लिए वो कुछ उपाय कर सकते हैं या विशेष सावधानियों को अपना सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावधानियों व उपायों को अपनाकर हर बड़े संकट से बचा जा सकता है.

आज 7 मई 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताने जा रहे हैं कि 31 मई 2026 से पहले राशि अनुसार व्यक्ति को किन-किन चीजों, कार्यों व लोगों से सावधान रहना होगा. साथ ही 12 राशियों को मई 2026 के अपने लकी उपाय, रंग, अंक और दिन आदि के बारे में पता चलेगा.

---विज्ञापन---

मेष राशि

सावधानी-

  • जल्दबाजी में फैसले न करें.
  • क्रोध और अहंकार से बचें.
  • यात्रा करते समय सतर्क रहें.
  • 14 मई 2026 के बाद बचत करने पर ज्यादा ध्यान दें.
  • उधार लेने या देने में सावधानी बरतें.
  • जितना हो सके, उतना जोखिमभरे निवेश से खुद को दूर रखें.
  • 11 मई 2026 तक अपनी सेहत पर खास ध्यान दें.
  • जिद्द और गुस्सा करना हानिकारक साबित हो सकता है, इसलिए सावधान रहें.
  • खानपान और दिनचर्या का पालन करें.
  • 15 मई 2026 तक रिश्तों को संभालना होगा. इस दौरान कड़वे शब्द बोलने से बचें. साथ ही संबंधों में शक, विवाद और गलतफहमी को उत्पन्न न होने दें.

उपाय-

---विज्ञापन---
  • नियमित रूप से सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.
  • जरूरतमंद लोगों को ठंडा पानी पिलाएं.
  • हनुमान मंदिर जाकर पूजा करें और बजरंगबली को लाल मिठाई का भोग लगाएं.
  • शनिवार के दिन किसी धर्मस्थान में बादाम चढ़ाएं और मांसाहारी भोजन का सेवन न करें.

शुभ दिन- मंगलवार और रविवार
शुभ रंग- लाल और नारंगी
शुभ अंक- 9 और 5

यदि आप अन्य राशियों के जातकों द्वारा मई 2026 में अपनाई जाने वाली सावधानियों व उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो देखें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: शनिश्चरी अमावस्या तिथि के खत्म होते ही बदलेगी शनि की चाल, इन 5 राशियों को मिलेगा न्याय और पूरे होंगे कई अरमान

ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: May 07, 2026 10:44 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola