Kaalchakra Today 30 May 2026: ग्रहों और नक्षत्रों के आधार पर मासिक राशिफल तैयार किया जाता है, जिसमें 12 राशियों के साथ पूरे एक महीने घटने वाली घटनाओं की जानकारी दी जाती है. मासिक राशिफल को किसी एक क्षेत्र व भाग पर फोकस करके भी तैयार किया जा सकता है. जैसे कि लव मासिक राशिफल, हेल्थ मासिक राशिफल, करियर मासिक राशिफल और आमदनी मासिक राशिफल आदि-आदि. हालांकि, आज 30 मई 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको मेष से लेकर मीन राशि वालों के जून 2026 के आमदनी के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं. साथ ही 12 राशियों को इस महीने को अपने लिए लकी बनाने के विशेष उपाय पता चलेंगे.
मेष राशि
- जून में आपकी आर्थिक स्थिति मिलीजुली, लेकिन लाभदायक रहेगी. राहु के कारण शेयर बाजार या पुराने निवेश से अचानक धन लाभ होगा. साथ ही पुराना, डूबा या रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है.
- मंगल के कारण पैसे कमाने के प्रयासों में तेजी आ सकती है. बता दें कि महीने के पहले भाग में आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी, जिससे अच्छे आर्थिक फैसले लेने में मदद मिलेगी. वहीं, महीने के दूसरे भाग में आय के स्रोत बढ़ाने के अवसर आपको मिल सकते हैं.
- 8 जून के बाद शुक्र ग्रह के चौथे भाव में आने से मकान, वाहन या प्रॉपर्टी का सुख मिल सकता है.
- गुरु के चौथे भाव में आने से भूमि, मकान या वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं. यदि घर में संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो उससे जुड़ा कुछ सकारात्मक हो सकता है.
- बृहस्पति के प्रभाव से रेनोवेशन या प्रॉप्रटी से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.
- 15 जून के बाद सूर्य ग्रह के कारण आर्थिक लाभ कमाने का मौका मिलेगा. साथ ही बचत होगी.
- बुध के कारण कम्युनिकेशन, मीडिया और कारोबार के क्षेत्रों से आर्थिक लाभ हो सकता है.
- इस महीने केतु आपके लिए शुभ नहीं हैं. जल्दबाजी में निवेश करना हानिकारक साबित हो सकता है.
- शनि के कारण खर्च बढ़ सकते हैं. साथ ही आपके ऊपर दबाव रहेगा. इस दौरान आप मेहनत तो करेंगे, लेकिन लाभ उम्मीद से कम या देरी से मिलेगा.
उपाय- नियमित रूप से राम रक्षा स्रोत का पाठ सुबह-शाम करें. साथ ही राम दरबार या भगवान कृष्ण की पूजा करें. अगर हो सके तो कृष्ण कृपा कटाक्ष का भी पाठ इस महीने आप जरूर करें.
यदि आप अन्य 11 राशियों के जून 2026 के आमदनी से जुड़े राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें- Numerology: शिव, विष्णु, काली या दुर्गा जी, आपके इष्ट देव और देवी कौन है? जानें अपने मूलांक से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
19 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines