Kaalchakra: कब शुभ और अशुभ फल देती है शुक्र-शनि की युति? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

Kaalchakra News24 Today: धन-प्रेम के दाता शुक्र और न्याय के देवता शनि को शास्त्रों में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। चलिए जानते हैं शुक्र-शनि की युति कब शुभ और अशुभ फल देती है।

Kaalchakra News24 Today

शुक्र-शनि की युति का राशियों पर प्रभाव

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और शनि ग्रह का खास महत्व है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। इसी वजह से समय-समय पर अलग-अलग राशियों में शुक्र और शनि की युति बनती है। शास्त्रों में बताया गया है कि शुक्र और शनि की युति का जितना गहरा प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ता है, उतना ही असर युति का भी देश-दुनिया पर देखने को मिलता है।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि कब-कब राशियों के ऊपर शुक्र-शनि की युति का शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन

किन लोगों के लिए अशुभ रहती है युति?

  • मेष, सिंह, कर्क, वृश्चिक, मीन और धनु लग्न जातकों के लिए शुक्र-शनि की युति कष्टदायक रहती है। इसके प्रभाव से रिश्तों में गलतफहमी बढ़ती है।
  • जिन जातकों के ऊपर शुक्र या शनि की परस्पर दशा या अंतर्दशा चल रही होती है, उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने की संभावना अधिक होती है। इसके अलावा उन्हें लिवर या पेंक्रियाज की समस्या भी हो सकती है।
  • जिन लोगों की कुंडली में शुक्र और शनि देव शुभ स्थिति में विराजमान नहीं होते हैं, उनके पारिवारिक जीवन में सदा क्लेश रहता है। व्यक्ति को अकेलापन महसूस होता है।

किन लोगों के लिए शुभ रहती है युति?

  • जिन जातकों की कुंडली के दूसरे भाव में शुक्र और शनि की युति शुभ अवस्था में होती है, उन्हें घर, कार, पैतृक संपत्ति और स्थायी संपत्ति आदि का सुख मिलता है। ये लोग जो भी कारोबार करते हैं, उन्हें उसमें सफलता मिलती है। इसके अलावा परिवार में भी व्यक्ति का सम्मान बढ़ता है।
  • कुंडली के तीसरे भाव में शुक्र और शनि की युति के शुभ अवस्था में होने से व्यक्ति के ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे लोगों को पिता से धन की प्राप्ति होती है। रिश्तेदारों और ससुराल वालों से व्यक्ति के संबंध अच्छे रहते हैं।
  • कुंडली के 5वें भाव में शुक्र और शनि की युति शुभ मानी जाती है। जिन लोगों की कुंडली में ऐसा योग होता है, वो उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। संतान सुख मिलता है। व्यक्ति को क्रिएटिव फील्ड में सफलता मिलती है।

अगर आप ये जानना चाहते हैं कि कब-कब शुक्र और शनि की युति शुभ और अशुभ फल प्रदान करती है, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें। 

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ