Kaalchakra: दिसंबर में कैसी रहेगी 12 राशियों की आर्थिक स्थिति? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

kaalchakra Today News24: दिसंबर का महीना आर्थिक स्थिति के लिहाज से 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा और वो अपने आने वाले कल को कैसे खास बना सकते हैं, ये जानने के लिए पढ़ें दिसंबर 2024 का मासिक राशिफल।

Monthly Horoscope

दिसंबर 2024 मासिक राशिफल

kaalchakra Today News24: कल से दिसंबर माह का आरंभ हो रहा है, जो ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद खास है। इस दौरान कई बड़े ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होगा, जिसका असर समय-समय पर 12 राशियों के जातकों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। जहां कुछ राशियों के जातकों को धन लाभ होगा, तो कुछ लोग इस माह पैसों के लिए परेशान भी रहेंगे। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको दिसंबर 2024 का मासिक राशिफल बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

दिसंबर का महीना आर्थिक स्थिति के लिहाज से मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। गुरु बृहस्पति के कारण आमदनी में थोड़ी गिरावट आ सकती है। बचत करने में भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यात्रा के दौरान धन हानि होने की भी संभावना है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

दिसंबर का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए मध्यम से अच्छा रहेगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे। बचत करने में भी थोड़ी मुश्किल आ सकती है, लेकिन अचानक धन लाभ होने के भी योग हैं। आने वाले दिनों में आर्थिक स्थिति को सुधारने के लुभावने अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि

आने वाला समय आमदनी के लिहाज से मिथुन राशि के जातकों के लिए उत्साह जनक नहीं रहेगा। उम्मीद से कम आमदनी रहेगी। बचत करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान भी धन हानि हो सकती है। दिसंबर में पुराने निवेश से इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि

दिसंबर महीने में आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। कमाई और बचत दोनों में बढ़ोतरी होगी। इस महीने आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। हालांकि निवेश करते समय सावधान रहना होगा। नहीं तो नुकसान हो सकता है। इसके अलावा किसी की बातों में आकर पैसे उधार देने से बचें। नहीं तो पैसे फंस सकते हैं।

सिंह राशि

दिसंबर महीने में आमदनी मध्यम रहने वाली है। गुरु बृहस्पति के कारण खर्च बढ़ सकते हैं। पैसों के लिए तरसना पड़ सकता है। इसके अलावा कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों की उम्मीद के अनुसार सैलरी नहीं बढ़ पाएगी, जिसके कारण निराशा होगी। हालांकि पुराने निवेश से कुछ लोगों को लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

कन्या राशि

दिसंबर महीने में कन्या राशि के जातकों की आमदनी ठीक रहेगी। बृहस्पति की कृपा से आमदनी बढ़ेगी। साथ ही बचत में भी वृद्धि होगी। हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। कड़ी मेहनत करने पर तरक्की मिल सकती है।

विज्ञापन

तुला राशि

दिसंबर का महीना आर्थिक स्थिति के लिहाज से तुला राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। इसके अलावा बचत करने में भी थोड़ी मुश्किलें आएंगी। गलत फैसलों के कारण आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन महीने के अंत में अचानक धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि

दिसंबर में वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। महीने के शुरुआत में पैसों के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। बचत में इजाफा होगा। आमदनी भी बढ़ेगी। इसके अलावा किसी के पास पैसे अटके हुए हैं, तो जल्द वो भी वापस मिल सकते हैं।

विज्ञापन

धनु राशि

दिसंबर में आय और व्यय का संतुलन बनाना धनु राशि के जातकों के लिए मुश्किल रहेगा। बृहस्पति के कारण खर्चों में वृद्धि होगी। लोन लेने की नौबत आ सकती है। किसी को पैसे उधार देने भारी पड़ सकते हैं। पैसे वापस मिलने में परेशानी होगी।

मकर राशि

दिसंबर माह में मकर राशि के जातकों को पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आय का प्रवाह बना रहेगा। बृहस्पति की कृपा से धन लाभ हो सकता है। इस माह जो लोग कड़ी मेहनत करेंगे, उनको आर्थिक लाभ होने की संभावना ज्यादा है। हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिसके कारण धन लाभ और जीवन में सफलता मिलने की संभावना ज्यादा है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

आमदनी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। पैसे कमाने के बावजूद बचत करने में मुश्किल आएगी। धन हानि होने की पूरी संभावना है। विरोधियों के कारण आर्थिक मामलों में नुकसान हो सकता है। हालांकि महीने के अंत में किसी महिला के सहयोग से आर्थिक स्थिति में सुधर हो सकता है।

मीन राशि

भविष्य में आर्थिक स्थिति को देखते हुए आप थोड़े परेशान होंगे। जल्दबाजी में लिए गए फैसलों के कारण मीन राशि के जातकों को नुकसान हो सकता है। खासतौर पर पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय संयम रखें। नहीं तो भविष्य में पछतावा होगा।

विज्ञापन

यदि आप जानना चाहते हैं कि दिसंबर माह में कौन-कौन से उपाय करने आपके लिए लाभदायक रहेंगे, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ