Mokshada Ekadashi पर श्री हरि की कृपा से 12 राशियों का होगा भाग्योदय! करें ये उपाय

Mokshada Ekadashi 2024: भगवान विष्णु को समर्पित मोक्षदा एकादशी के व्रत का सनातन धर्म के लोगों के लिए खास महत्व है। माना जाता है कि इस दिन यदि कोई साधक सच्चे मन से श्री हरि की पूजा और कुछ विशेष उपाय करता है, तो उसे मनोवांछित फल प्राप्त होता है। चलिए अब जानते हैं श्री हरि को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में।

Utpanna-Ekadashi-Upay

Mokshada Ekadashi 2024 Upay: साल में 24 एकादशी आती हैं, जिनमें से मार्गशीर्ष माह में आने वाली मोक्षदा एकादशी का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन हर साल मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल 11 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

विज्ञापन

मान्यता है कि जो लोग सच्चे मन से इस दिन व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, उन्हें पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, धन, वैभव और खुशियों का वास होता है। इसके अलावा मोक्षदा एकादशी के दिन विष्णु जी से मनोवांछित फल पाने के लिए कुछ विशेष उपाय करने भी लाभदायक होते हैं। चलिए जानते हैं राशि अनुसार मोक्षदा एकादशी के अचूक उपायों के बारे में।

विज्ञापन

मेष राशि

मोक्षदा एकादशी के दिन प्रात: काल श्री हरि और देवी तुलसी की पूजा करें। साथ ही देवी तुलसी के सामने घी का चौमुखी दीपक जलाएं। इस उपाय से आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा और परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा।

वृषभ राशि

यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो उनसे छुटकारा पाने के लिए मोक्षदा एकादशी के दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही उन्हें केसर वाला दूध अर्पित करें। इससे आपको श्री हरि का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे जीवन में सुख-शांति, धन और वैभव आदि का वास होगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक मोक्षदा एकादशी के दिन श्री विष्णु को यदि सच्चे मन से तुलसी की माला अर्पित करते हैं, तो इससे उनका भाग्य प्रबल होगा। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां भी जल्द समाप्त हो जाएंगी।

कर्क राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सदा खुशियां बरकरार रहें, तो इसके लिए मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें। इसी के साथ प्रात: काल में पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्य देव को जल से अर्घ्य दें। इससे आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी, जिससे जीवन में आ रही परेशानियां काफी कम हो जाएंगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक मोक्षदा एकादशी के दिन यदि गीता के सभी अध्याय का पाठ करते हैं, तो इससे उन्हें विष्णु जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। भगवान की कृपा से जल्द ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

कन्या राशि

मोक्षदा एकादशी के दिन यदि आप विष्णु जी की पूजा करते हैं, तो इससे आपको भगवान का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसी के साथ ‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ मंत्र का 11 माला जाप करना भी शुभ रहेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करें। उनके सामने घी का दीपक जलाएं। घी में तिल जरूर डालें। इससे आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होगी। साथ ही घर का वास्तु सही होगा, जिससे घरवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे।

वृश्चिक राशि

मोक्षदा एकादशी के दिन अखंड ज्योत जलाना शुभ माना जाता है। इससे घर का वास्तु सही होता है। साथ ही घरवालों को बुरी नजर नहीं लगती है, जिससे उनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसके अलावा जीवन में सफलता मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।

विज्ञापन

धनु राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके ऊपर सदा भगवान विष्णु की कृपा बनी रहे, तो इसके लिए मोक्षदा एकादशी के दिन उनकी पूजा करें। साथ ही उन्हें 5 या 11 केले का भोग लगाएं। विष्णु जी को केला अति प्रिय है। इसलिए उन्हें इसका भोग लगाने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

मकर राशि

यदि आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहता है या जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो इस शुभ दिन सच्चे मन से विष्णु जी की पूजा करें। उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं। इसी के साथ पीपल के पेड़ की पूजा करें और 11 बार वृक्ष की परिक्रमा करें।

कुंभ राशि

विष्णु को प्रसन्न करने के लिए और उनसे मनचाहा वर पाने के लिए मोक्षदा एकादशी के दिन कुंभ राशि के जातक श्री हरि की विधिपूर्वक पूजा करें। साथ ही उनके सामने घी का चौमुखी दीपक जलाएं। घी में तिल जरूर डालें।

विज्ञापन

मीन राशि

मोक्षदा एकादशी के दिन मीन राशि के जातक यदि भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की साथ में पूजा करते हैं, तो इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। पूजा करने के साथ देवी-देवताओं को चावल की खीर का भोग लगाना भी शुभ रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ