Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: अक्टूबर का महीना चल रहा है, जो ग्रहों के गोचर के लिहाज से बेहद खास है। इस दौरान कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, जिसका सीधा असर 12 राशियों के कामकाज की स्थिति पर पड़ेगा। जहां कुछ राशियों के जातकों को ग्रहों की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा होगा। तो कुछ लोगों को नवग्रहों की अशुभ दृष्टि का भी सामना करना पड़ेगा। ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण उन्हें कार्यस्थल पर लोगों के साथ सामांजस्य बिठाने में परेशानी होगा। इसके अलावा पैसों की कमी भी रहेगी। हालांकि 15 अक्टूबर के बाद कुछ राशियों के जातकों को अपार धन की प्राप्ति भी हो सकती है।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि 15 अक्टूबर 2024 के बाद 12 राशियों का बैंक बैलेंस कैसा रहेगा।
मेष राशि
अक्टूबर में मेष राशि के जातकों को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। खासतौर पर 15 अक्टूबर के बाद इस राशि के लोगों को पैसों की कमी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों का अधिकारियों से विवाद हो सकता है। हालांकि माह खत्म होने से पहले धन लाभ होने की संभावना है।
वृषभ राशि
20 अक्टूबर के बाद इस राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है, लेकिन पैसों के मामले में थोड़ा सावधान रहेंगे, तो ज्यादा बेहतर होगा। इसके अलावा नौकरी बदलने के भी योग हैं, जल्द ही किसी अच्छी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2024: सूर्य पर मंगल की दृष्टि से 3 राशियों को होगा फायदा, हर काम में मिलेगी सफलता!
मिथुन राशि
राहु और गुरु के कारण इस राशि के लोग काम में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। सोच-समझकर करियर से जुड़े फैसले लेंगे, तो भविष्य में लाभ होगा। ऑफिस व कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद करने से बचें। अन्यथा मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
कर्क राशि
करियर व पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न करें, नहीं तो परेशानी होना तय है। कारोबारियों को उनके ही कुछ गलत फैसलों के कारण नुकसान हो सकता है। 15 अक्टूबर के बाद कर्क राशि के जातकों को करियर में एक के बाद एक विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
सिंह राशि
नौकरीपेशा जातकों को जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करने के कई मौके मिलेंगे। इसी के साथ ऑफिस में बॉस संग संबंध मजबूत होंगे। काम में सुधार होने के कारण वो आपकी तारीफ भी कर सकते हैं। सिंह राशि के ऊपर शनि देव की कृपा बनी रहेगी, जिससे जीवन में सुख-शांति का वास होगा।
कन्या राशि
15 अक्टूबर के बाद कन्या राशि के जातकों के ऊपर काम का दबाव रहेगा, जिससे सेहत में भी गिरावट आ सकती है। ऐसे में हर एक परिस्थिति में धैर्य रखना जरूरी है। महीने के आखिरी दो हफ्ते में कारोबारियों को मोटा मुनाफा होने की संभावना है।
तुला राशि
ऑफिस के काम के चलते तुला राशि के लोग व्यस्त रहेंगे। इसके अलावा भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। कारोबारियों को कारोबार के चक्कर में विभिन्न यात्राएं करनी पड़ेंगी, जिसका असर सेहत पर भी पड़ेगा। 20 अक्टूबर के बाद विरोधियों के षड्यंत्र के कारण कारोबारी परेशान रहेंगे।
वृश्चिक राशि
15 अक्टूबर के बाद का समय नौकरीपेशा जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम में लापरवाही न दिखाएं, नहीं तो बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि कारोबारियों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। नए लोगों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा, जिससे बिजनेस के विस्तार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।
धनु राशि
नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय अच्छा नहीं रहेगा। जीवन में उतार-चढ़ाव आने के कारण विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कारोबारियों के लिए भी ये माह कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। 17 अक्टूबर के बाद धनु राशि के जातकों को सुखद समाचार मिल सकता है।
मकर राशि
कामकाज के लिहाज से ये माह मकर राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा, जिससे मूड सही रहेगा। बेरोजगार जातकों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है, लेकिन जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उनके करियर के लिहाज से ये समय सही नहीं है। ऐसे में धैर्य बनाकर रखना बेहद जरूरी है।
कुंभ राशि
नौकरीपेशा जातकों के ऊपर काम का दबाव रहेगा, जिसकी वजह से कुछ दिनों तक मन विचलित रहेगा। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें जल्द अच्छा ऑफर मिल सकता है। कारोबारियों के लिए ये समय चुनौतियों से भरा रहेगा, जिसके कारण अहम कामों को पूरा करने में परेशानी होगी।
मीन राशि
15 अक्टूबर के बाद का समय मीन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। कभी काम का बोझ रहेगा, तो कभी खुद के साथ समय बिताने का भी मौका मिलेगा। हालांकि कारोबार के काम में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी।
यदि आप जानना चाहते हैं कि इस माह कौन-कौन से ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Guru Vakri 2024: 4 फरवरी तक गुरु की उल्टी चाल से 3 राशियों को होगा धन लाभ, मौज-मस्ती में कटेगी जिंदगी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines