Guru Vakri 2024: 4 फरवरी तक गुरु की उल्टी चाल से 3 राशियों को होगा धन लाभ, मौज-मस्ती में कटेगी जिंदगी!

Guru Vakri 2024: शिक्षा और संतान के कारक ग्रह गुरु बृहस्पति 9 अक्टूबर 2024 से वृषभ राशि में उल्टी चाल चल रहे हैं, जिसका सबसे सकारात्मक असर 3 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं वो लकी राशियां कौन-कौन सी हैं, जिनके लिए गुरु की उल्टी चाल अशुभ की जगह शुभ रहेगी।

Guru-Vakri-2024

Guru Vakri 2024: नवग्रहों में गुरु बृहस्पति को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है, जिसका सीधा संबंध व्यक्ति के विवाह, शिक्षा, संतान, धन, संपत्ति और प्रतिष्ठा आदि से है। जब-जब गुरु बृहस्पति का राशि या नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसका असर जीवन के इन पहलुओं पर पड़ता है। गोचर के अलावा गुरु की वक्री और मार्गी का असर भी 12 राशियों की जिंदगी पर पड़ता है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के अनुसार, बीते दिनों 9 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से गुरु बृहस्पति ने वृषभ राशि में वक्री करते हुए उल्टी चाल चलना शुरू किया है। इस अवस्था में वह 4 फरवरी 2025 तक मौजूद रहेंगे। 119 दिन बाद दोपहर में 3 बजकर 9 मिनट गुरु मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। वैसे तो गुरु बृहस्पति की उल्टी चाल का असर हर एक राशि पर पड़ेगा, लेकिन इससे तीन राशियों की सोई हुई किस्मत चमक सकती है। चलिए जानते हैं वो तीन लकी राशियां कौन-कौन सी हैं।

विज्ञापन

गुरु वक्री का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के करियर पर गुरु वक्री का शुभ प्रभाव पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को कई नए स्रोतों से इनकम होने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। अप्रत्याशित धन लाभ होने के कारण कारोबारियों को मानसिक शांति मिलेगी। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में काम की प्रशंसा होने के कारण मन अच्छा रहेगा। स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में असफलता की जगह सफलता मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

पुराने निवेश से 14 फरवरी तक मिथुन राशि के जातकों को अच्छा-खास धन लाभ होने की संभावना है। जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हें इस माह प्रमोशन का शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के अलावा कारोबारियों और दुकानदारों को भी जल्द कोई गुड न्यूज मिल सकती है। शिक्षकों के सही मार्गदर्शन से स्टूडेंट जातकों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। इसके अलावा माता-पिता बच्चों के अंक देखकर उन्हें मनचाहा गिफ्ट दे सकते हैं।

मीन राशि

गुरु वक्री का शुभ प्रभाव 14 फरवरी 2025 तक मीन राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। लव लाइफ में मजबूती आने के साथ-साथ घर का माहौल अच्छा रहेगा। बिजनेस पार्टनर संग संबंध मजबूत होंगे। पुरानी बीमारियों से अविवाहित जातकों को जल्द छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा अगले साल तक इस राशि के जातकों का विवाह भी तय हो सकता है। वहीं जिन लोगों को संतान की प्राप्ति नहीं हो रही है, उन्हें आने वाले 119 दिनों में खुशखबरी मिल सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ