पंडित सुरेश पांडेय (Kaalchakra News24 Today): जुलाई माह की शुरुआत हो गई है। राशि और नक्षत्र परिवर्तन के अनुसार, ये महीना अति महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बार कई ग्रहों का गोचर हो रहा है। दरअसल, प्रत्येक ग्रह की चाल बदलने से शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि कामकाज के मामले में जुलाई का महीना 12 राशियों के लोगों के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि
नौकरीपेशा लोगों के लिए जुलाई का महीना शुभ रहेगा। अपनी कड़ी मेहनत से आप हर एक चुनौती को पार कर लेंगे। कारोबारियों के बिजनेस में भी विस्तार के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृषभ राशि
कुंडली में 10वें भाव में शनि की वक्री से वृषभ राशि के लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कारोबारी अपने कर्मचारियों से अच्छा व्यवहार करें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा लोग इस समय जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: जुलाई में किसको होगा फायदा और कारोबार में कौन सहेगा घाटा? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
मिथुन राशि
कारोबारियों के लिए जुलाई का महीना अच्छा रहेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आय में भी वृद्धि होगी।
कर्क राशि
जुलाई का महीना नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। बिजनेसमैन को अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। धन लाभ हो सकता है।
सिंह राशि
जुलाई माह में नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसी के साथ तरक्की के भी नए दरवाजे खुलेंगे। कारोबारियों के लिए शनि वरदान साबित होगा, कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।
कन्या राशि
नौकरीपेशा लोगों के लिए जुलाई का महीना मिलाजुला रहेगा। शुक्र और सूर्य की चाल बदलने के कारण सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को लाभ होगा। जल्द ही वेतन भी बढ़ सकता है। कारोबारियों को बिजनेस के चक्कर में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी।
तुला राशि
नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस माह कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपकी कुंडली में छठे भाव में राहु बैठा है, जो विरोधियों से आपकी रक्षा करेंगे। इससे कारोबारियों को कारोबार में निरंतर तरक्की प्राप्त होगी।
वृश्चिक राशि
नौकरीपेशा लोगों के लिए ये महीना उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने के लिए कोई षड्यंत्र रच सकते हैं, जिससे आपको हानि भी पहुंच सकती है। हालांकि माह के अंत में मंगल देवता का साथ मिलेगा, जिससे सब कुछ सही हो जाएगा।
धनु राशि
नौकरीपेशा लोगों को काम पर पहले से ज्यादा ध्यान देना होगा। अधिकारियों से बातचीत करते हुए भी अपने शब्दों पर ज्यादा ध्यान दें। वरना भविष्य में परेशानी हो सकती है। हालांकि कारोबारियों के लिए जुलाई के 15 दिन शुभ रहेंगे, उसके बाद थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशि
नौकरीपेशा लोगों के लिए जुलाई का महीना अच्छा रहेगा। विरोधी परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन हानि नहीं पहुंचा पाएंगे। कारोबारियों के लिए ये महीना शुभ रहेगा। नई परियोजनाओं पर काम करेंगे, जो फ्यूचर में लाभदायक सिद्ध होंगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों की कुंडली में शनि की दृष्टि पड़ रही है, जिसके कारण काफी प्रयास करना पड़ेगा। लेकिन अंत में हर काम में सफलता मिलेगी। जिन लोगों का कारोबार सरकारी क्षेत्र से जुड़ा है, उन्हें लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा और कारोबारियों को काम के सिलसिले में विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है।
मीन राशि
जो लोग लंबे समय से बेरोजगार हैं, उन्हें जुलाई माह में नौकरी मिल जाएगी। हालांकि कारोबारियों के लिए जुलाई का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये महीना मिलाजुला रहेगा।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: जुलाई में किसकी बिगड़ेगी सेहत और किसको मिलेगा बीमारियों से छुटकारा? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines