Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: नए साल के साथ ही लोगों में इस बात को लेकर उत्सुकता बढ़ जाती है कि ये वर्ष उनके लिए कैसा होगा? इस साल उनके सपने सच होंगे या नहीं? उन्हें कोई गंभीर बीमारी तो नहीं होगी? परिवार का माहौल कैसा रहेगा? आदि-आदि। बता दें राशिफल के माध्यम से इन सभी सवालों के जवाब प्राप्त किए जा सकते हैं। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि स्वास्थ्य के लिहाज से 12 राशियों के जातकों के लिए साल 2025 कैसा रहेगा।
मेष राशि
अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। 29 मार्च 2025 से आप पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। इस दौरान आपको अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहना होगा। अच्छी नींद लेने की बहुत ज्यादा जरूरत है। भागदौड़ और मेहनत बढ़ेगी, जिससे थकान बढ़ सकती है। शनि के कारण पेट में भी तकलीफ और जोड़ों में दर्द होगा।
2025 में स्वास्थ्य कारणों से आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी अपने की सेहत बिगड़ सकती है। इस साल खून से संबंधित रोग हो सकते हैं। दुर्घटना का योग भी कुंडली में बन रहा है। इसके अलावा आंखों में इन्फेक्शन, नर्वस सिस्टम में गड़बड़ी भी हो सकती है। ग्रहों की दशा के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप बीमार रह सकते हैं। इसलिए इस साल आपके लिए योगा और व्यायाम करना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 2025 में किसके रिश्ते में आएगी दरार, किसकी होगी शादी? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल
वृषभ राशि
2025 में आपकी सेहत सामान्य रहेगी। कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी। 29 मार्च के बाद शनि के राशि बदलने से पुराने रोगों में भी आराम आएगा। साल की शुरुआत में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। नहीं तो हार्ट या लंग्स के कारण किसी तरह की परेशानी हो सकती है। जिनको पहले से ही हार्ट या लंग्स की तकलीफ है, उनको अपना खास ध्यान रखना होगा। महिलाओं का हार्मोन असंतुलन हो सकता है।
इस साल ब्लड, नर्वस सिस्टम या दांतों से जुड़ी तकलीफ भी हो सकती है। हालांकि जो लोग सेहत के प्रति सजग रहेंगे, उनको तकलीफ कम होगी। समय पर अपनी दवा लें। इसमें लापरवाही न बरतें। मई के बाद बृहस्पति के कारण आपको सेहत का साथ मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए उनके स्वास्थ्य का भी खास ध्यान रखें।
अन्य 10 राशि के स्वास्थ्य राशिफल के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Maha Shivratri 2025: कब है महाशिवरात्रि? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और व्रत के पारण का सही समय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
16 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
21 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines