---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Kaalchakra: 2025 में किसके रिश्ते में आएगी दरार, किसकी होगी शादी? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

Kaalchakra News24 Today: सिंगल से लेकर विवाहित लोगों के लिए साल 2025 कैसा रहेगा और इस दौरान उनके परिवारवालों संग रिश्ते कैसे होंगे? यदि इस बारे में आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए पढ़ें आज यानी 18 जनवरी का कालचक्र।

---विज्ञापन---

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: नए साल में किन लोगों की शादी पक्की होगी? किन-किन राशियों के गृहस्थ जीवन में परेशानियां आएंगी और किन लोगों का माता-पिता से बड़ा झगड़ा होगा? इन्हीं सभी सवालों के जवाब आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको देने जा रहे हैं।

मेष राशि

2025 में आपको पारिवारिक मामलों में मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। साल की शुरुआत अच्छी रहेगी। पैतृक संपत्ति का लाभ भी प्राप्त हो सकता है। मई के बाद संतान सुख मिल सकता है। साल के शुरुआती 6 महीनों में सिंगल लोगों के लिए शादी की बातचीत करना शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

साल के आखिरी 6 महीनों में परिवार पर ध्यान देने की जरूरत होगी। परिवार के सदस्यों में अनबन हो सकती है। किसी बात पर मां से भी विवाद हो सकता है। परिवार में व्यर्थ की जिद को महत्व न दें। ससुराल से भी आपके संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन मध्यम रहेगा। कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी, लेकिन कुछ समय के लिए रिश्ता खराब होगा। बृहस्पति के कारण परिवार में नया सदस्य शामिल हो सकता है। इस साल अपनों से उधार लेने से बचना होगा।

ये भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की ये 7 शिक्षाएं बदल देंगी आपका जीवन, मुश्किल समय में आएंगी बेहद काम!

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

इस साल आपका पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। बृहस्पति मई 2025 तक आपको परिवार का साथ दिलाएगा। साल के दूसरे भाग में पैतृक संपत्ति का सुख मिलेगा। घरवालों के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है, तो वो जल्द सुलझ सकता है। अपनों की सलाह मानेंगे और उनके साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। जो लोग घर से दूर रहते हैं, उनका 2025 में परिवारवालों से मिलना थोड़ा मुश्किल है।

---विज्ञापन---

जीवनसाथी के साथ संभलकर और धैर्य से बात करें। ससुराल पक्ष से संबंध सामान्य रहेंगे। संतान सुख के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। मई के बाद वैवाहिक जीवन की मुश्किलें कम होंगी। अविवाहित जातकों की कुंडली में शादी का योग है। मनचाहे व्यक्ति से रिश्ता पक्का हो सकता है। मई 2025 के बाद आपकी शादी परिवार की सहमति से होगी।

मिथुन राशि

साल की शुरुआत में बृहस्पति बहुत शुभ फल नहीं देंगे। रिश्तों को मजबूत करने के लिए कोशिशें करनी होंगी। भाई-बहन से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साल के पहले 6 महीने परिवार की जरूरत महसूस होगी। परिवार का सहयोग कम मिलेगा। माता-पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मई के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। पुरानी परेशानियां ठीक होने लगेंगी। जो लोग अविवाहित हैं, उनकी शादी पक्की हो सकती है। आपका जीवनसाथी योग्य व समझदार होगा।

---विज्ञापन---

पहले से शादीशुदा लोगों के लिए शनि देव समय-समय पर थोड़ी मुश्किल पैदा कर सकते हैं। रिश्तों को मजबूत करने के लिए कोशिशें करनी होंगी। भाई-बहन से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साल के आखिरी 6 महीनों में पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।

अन्य 9 राशि के राशिफल के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Maha Shivratri 2025: कब है महाशिवरात्रि? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और व्रत के पारण का सही समय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 18, 2025 10:40 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola