Kaalchakra Today 8 September 2025: धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से साल 2025 का 9वां यानी सितंबर माह खास है। सितंबर माह की शुरुआत ही कई महत्वपूर्ण त्योहार से हुई थी। आने वाले दिनों में भी कई जरूरी व्रत और त्योहार हैं। इस समय पितृपक्ष चल रहा है, जिसके समाप्त होते ही शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो जाएगा। इसके अलावा बीते दिनों चंद्र ग्रहण लगा था, जिसके बाद अब 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। इस बीच सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह, शुक्र ग्रह और बुध ग्रह आदि प्रभावशाली ग्रहों का गोचर होगा। ऐसे में मेष से लेकर मीन राशिवालों के जीवन में उतार-चढ़ाव आना तय है।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको विस्तार से बताएंगे कि इस महीने किस राशिवालों को किस ग्रह से कामकाज में लाभ होगा। साथ ही ये भी पता चलेगा कि किस दौरान निवेश करना, नई डील साइन करना व नौकरी बदलना शुभ रहेगा या नहीं।
मेष राशि
- नौकरीपेशा-
13 सितंबर तक मंगल देव के छठे भाव में रहने से कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। विरोधियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वो सक्रिय रहेंगे। 13 सितंबर के बाद से मंगल आपकी कुंडली के सातवें भाव में रहेंगे। इस दौरान वाणी में उग्रता बढ़ेगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में तनाव रहेगा। इसलिए धैर्य से काम करें और जल्जबाजी में कोई फैसला न लें। पूरे महीने शनि का प्रभाव नौकरीपेशा लोगों के ऊपर पड़ेगा जिस कारण काम के सिलसिले में लंबी यात्राएं करनी पड़ेगी, लेकिन काम का दबाव रहेगा। इस दौरान यदि आप मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। 15 सितंबर के बाद बुध आपकी कुंडली के छठे भाव में संचार करेंगे। बुध के प्रभाव से नौकरी में सुधार होगा और पुरानी परेशानियों का हल निकलेगा। ग्रहों के राजा सूर्य भी 17 सितंबर के बाद आपकी कुंडली के छठे भाव में संचार करेंगे, जिसके प्रभाव से पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ें- इन 3 राशियों की खुशियों पर लगा ग्रहण हटेगा, सूर्य-चंद्र के संयोग से 3 घंटे 24 मिनट के लिए बनेगा व्यतिपात योग
- कारोबारियों–
कई मामलों में 30 सितंबर तक का समय मेष राशिवाले कारोबारियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। समय-समय पर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही खर्चों में वृद्धि होगी। मंगल गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण गुस्सा बढ़ेगा और क्लाइंट से विवाद होगा। इसलिए स्वभाव में नरमी लाएं और साझेदारी में निवेश करते समय सावधान रहें। हालांकि, शुक्र और गुरु गोचर का इस महीने कारोबारियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। 15 सितंबर तक शुक्र ग्रह की कृपा से कारोबार में स्थिरता आएगी, जबकि दूसरे भाग में नई योजनाएं बनेंगी। इसके अलावा गुरु ग्रह की कृपा से कारोबार का विस्तार होने के साथ पुराने निवेश से लाभ होगा।
- उपाय-
नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें। महीने में आने वाले प्रत्येक मंगलवार हनुमान मंदिर जाएं। वहां बजरंगबली की पूजा करें और उन्हें बूंदी के लड्डू और तुलसी के पत्ते अर्पित करें।
यदि आप अन्य 11 राशियों के सितंबर माह के राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 9.09.2025 को मंगल की शक्तिशाली ऊर्जा से बना रहेगा अनहोनी का खतरा, जानें उपाय और सावधानियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines