Kaalchakra Today 6 November 2025: ज्योतिष दृष्टि से नवंबर 2025 का महीना खास है, जो कि इस वक्त चल रहा है. इस महीने कुछ प्रभावशाली ग्रहों का गोचर होने के साथ-साथ कई योग, राजयोग और दृष्टि का भी निर्माण हो रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 के 11वें माह नवंबर में चंद्र ग्रह 13 बार राशि गोचर करेंगे, जबकि सूर्य तुला राशि और वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. इसके अलावा मंगल, शुक्र और देवगुरु बृहस्पति ग्रह का भी राशि गोचर होगा. हालांकि, शनि, राहु और केतु का राशि गोचर नहीं होगा. समय-समय पर सभी ग्रहों का प्रभाव इस महीने प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर पड़ने वाला है. खासकर, आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताने जा रहे हैं कि नवंबर माह में किन ग्रहों से आपको आर्थिक लाभ होगा और किन ग्रहों के कारण धन हानि होने की संभावना अधिक है.
नवंबर 2025 का राशिफल
- मेष राशि
शुक्र ग्रह की कृपा से नवंबर माह में आपकी आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार होगा. यदि कहीं पैसे अटके हैं तो वो शनि देव की कृपा से मिल जाएंगे, लेकिन इस महीने खर्चों में कमी नहीं आएगी. इसके अलावा मेहनत का फल तुरंत मिलने की जगह देर से मिलेगा. देवगुरु बृहस्पति ग्रह के गोचर के शुभ प्रभाव के कारण स्थायी संपत्ति का सुख जल्द आपको मिल सकता है. इसके अलावा परिवारवालों से आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है.
11 नवंबर से देवगुरु बृहस्पति ग्रह वक्री चाल चलेंगे, जिस कारण आर्थिक गति धीमी होगी. इस दौरान यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश और गाड़ी नहीं खरीदें तो अच्छा रहेगा. नवंबर माह में ग्रहों के सेनापति मंगल आपकी कुंडली के 8वें भाव में रहेंगे, जिस कारण जोखिमभरा काम करना सही नहीं रहेगा. खासकर, निवेश करने से बचें. उम्मीद है कि इस दौरान मंगल आपसे कड़ी मेहनत करवाएंगे, जिस कारण धन लाभ होगा लेकिन खर्चा भी कंट्रोल में नहीं रहेगा. 23 नवंबर से पहले बुध देव आपको गुप्त स्रोतों से धन लाभ कराएंगे, जिस कारण कई परेशानियों का समाधान मिलेगा.
यदि आप जानना चाहते हैं कि अन्य 11 राशियों को नवंबर 2025 में आर्थिक लाभ होगा या नहीं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें- Navpancham Drishti 2025: 26 नवंबर से शुरू होगा 4 राशियों का अच्छा समय, बनेगी शुक्र-गुरु की नवपंचम दृष्टि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
8 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
15 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines