आज से करीब 7 दिन बाद अप्रैल माह का आरंभ हो जाएगा। ज्योतिष दृष्टि से अप्रैल का महीना बेहद खास है, क्योंकि इस दौरान प्रभावशाली ग्रहों का गोचर होने के साथ-साथ कई शुभ-अशुभ योग का निर्माण भी हो रहा है। शास्त्रों में बताया गया है कि प्रत्येक ग्रह गोचर और योग का प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ता है। हालांकि राशिफल के माध्यम से हर एक व्यक्ति को अपने भविष्य से जुड़ी कई जरूरी बातें पता चल सकती हैं।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि अप्रैल माह में मेष से लेकर कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। साथ ही आपको अप्रैल माह में मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के जातकों के द्वारा करने वाले अचूक उपायों के बारे में भी पता चलेगा।
मेष राशि
अप्रैल में शनि, सूर्य, बुध, शुक्र और राहु के कारण मेष राशि के लोगों के खर्च बढ़ेंगे। बढ़ते खर्च आपके तनाव का कारण भी बन सकते हैं। हालांकि बृहस्पति आपका बजट संभाल लेंगे। मुश्किल समय में बृहस्पति आपकी बचत भी करा सकते हैं। अप्रैल में आपको धन लाभ भी हो सकता है। मंगल की कृपा से शेयर बाजार या निवेश से लाभ होने की संभावना अधिक है। लेकिन समझदारी और किसी की सलाह लेकर ही निवेश करें।
14 अप्रैल के बाद परिवार की जरूरतों या स्वास्थ्य कारणों से आपके खर्च बढ़ सकते हैं। कानूनी मामलों में धन हानि होने के योग हैं। जल्द ही आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। दुर्घटना के योग हैं, जिसके कारण खर्चे बहुत बढ़ेंगे। इसके अलावा घर से दूर रहकर काम करना पड़ सकता है।
- उपाय- मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें और अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन जरूर करें। इसके अलावा अक्षय तृतीया पर दान और चौदह मुखी रुद्राक्ष को धारण करें। ज्यादा से ज्यादा हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बली के मंदिर में चोला चढ़ाएं।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर
वृषभ राशि
अप्रैल में वृषभ राशि के लोगों को अलग-अलग स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने की संभावना है। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री और शेयर बाजार से लाभ होगा। जमा-पूंजी का ब्याज मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी कुंडली में सैलरी बढ़ने का योग है।
विदेश यात्रा के योग बनेंगे, जिससे खर्च बढ़ सकते हैं। हालांकि आमदनी और खर्च का संतुलन बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों पर खर्च हो सकता है। भाई-बहनों की मदद करने के कारण भी आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। अप्रैल माह में आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं। लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। पैसों को सुरक्षित रखने का प्रयास करें। दुर्घटना या चोट लगने का योग है, जिसके चक्कर में अच्छा-खासा खर्चा होगा।
- उपाय- मां दुर्गा की पूजा, नवार्ण मंत्र या कुंजिता स्तोत्र का पाठ, सुंदरकांड का पाठ, शिव मंदिर में रुद्राभिषेख और हनुमान जी के मंदिर में झंडा अर्पित करने से वृषभ राशि के लोगों को इस महीने लाभ हो सकता है। इसके अलावा पितरों के निमित भी दान करने से लाभ मिलेगा।
यदि आप मिथुन और कर्क राशि के मासिक राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले किस मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य और कौन होगा परेशान? जानें भविष्यफल और उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
8 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines