Kaalchakra: कहा जाता है कि जो व्यक्ति एक बार भी राम नाम जप लेता है, उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में यदि व्यक्ति भगवान राम के जीवन की महागाथा रामचरितमानस का पाठ करें तो निश्चित रूप से उसे अद्भुत लाभ प्राप्त होगा। ज्योतिष में दुष्ट ग्रहों के प्रभाव से बचने के लिए तथा अनिष्ट को टालने के लिए भी रामचरितमानस का अखंड पाठ या सुंदरकांड का पाठ करने का उपाय बताया जाता है। इनके द्वारा कई तरह के कार्य सिद्ध किए जा सकते हैं। इसी प्रकार मानस में बहुत से मंत्रों को चौपाई रूप में भी लिखा गया है, जिनका जप करके भक्त अपने समस्त कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सभी कष्टों की काट है हनुमान चालीसा की ये चौपाई, ऐसे करें प्रयोग

Advertisment

भगवान का नाम लेने के लिए केवल मात्र सच्ची श्रद्धा और भाव की आवश्यकता होती है। फिर भी रामचरित मानस का पाठ करने के लिए शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं। यदि इन नियमों का पालन किया जाए तो अधिकाधिक लाभ मिलता है। पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार अखंड रामायण पाठ पढ़ने और सुनने से बहुत लाभ मिलता है। वीडियो देख कर आप भी इन लाभों के बारे में जान सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ