---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Kaal Sarp Yog: 21 जून तक इन 3 राशियों पर मंडराएगा ‘कालसर्प योग’ का प्रभाव, करें ये राहत के उपाय

Kaal Sarp Yog: 21 जून तक कालसर्प योग का प्रभाव कुछ राशियों पर तनाव और बाधाएं बढ़ा सकता है. करियर, संबंध और मानसिक शांति पर असर संभव है. ग्रहों की चाल से स्थिति बदल सकती है. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Kaal Sarp Yog: द्रिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 6 जून की शाम 07:03 PM बजे से चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. चंद्रमा के इस गोचर से खतरनाक कालसर्प योग बन रहा है, जो 21 जून तक व्याप्त रहेगा. वैदिक ज्योतिष की मान्यता के मुताबिक, जब सभी 9 ग्रह राहु और केतु के बीच आ जाते हैं, तब कालसर्प योग बनता है. 7 जून को चंद्रमा के कुंभ में आने बाद सभी ग्रह राहु-केतु के बीच में आ गए हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इस योग के असर से 3 राशियों के जातकों को अत्यधिक संघर्ष, मानसिक तनाव, करियर में रुकावटें, विवाह और संतान से जुड़ी प्रॉब्लम लाइफ में उथल-पुथल मचा सकती हैं.

वृश्चिक राशि पर कालसर्प योग का प्रभाव

21 जून तक वृश्चिक राशि के जातकों को छोटी बातों पर अधिक प्रतिक्रिया देने से बचने की कोशिश करनी चाहिए. ऑफिस में आपके काम का श्रेय कोई दूसरा लेने की कोशिश करेगा, जिससे आपको खीज आएगी. व्यापार में कोई महत्वपूर्ण ग्राहक अंतिम समय पर पीछे हट सकता है. बैंक खाते या भुगतान से जुड़ी उलझन बढ़ सकती है. किसी रिश्तेदार से पैसों को लेकर बहस हो सकती है. कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला काफी चक्कर कटवा सकता है. स्टूडेंट पढ़ाई से अधिक मोबाइल में समय गंवा सकते हैं. लव रिलेशनशिप में संदेह बढ़ने की आशंका है. पड़ोसी के साथ पार्किंग विवाद उभर सकता है. जल्दबाजी नुकसान करा सकती है. राहत के लिए शिव मंत्र जप करें. जरूरतमंद को दवा दान करना भी लाभकारी रहेगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में खुद को नए कपड़े में देखना किस बात का है संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

कुंभ राशि पर कालसर्प योग का प्रभाव

कालसर्प योग से असर से 21 जून तक कुंभ राशि के जातकों को मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. नौकरी में अचानक नियम बदलने से आपको परेशनी होगी. आप अतिरिक्त जवाबदेही मिलने से दवाब में रहेंगे. ऑनलाइन कारोबार में रिटर्न या शिकायतें बढ़ सकती हैं. पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला परेशान कर सकता है. किसी पुराने मित्र की बात दिल को ठेस पहुंचा सकती है. परीक्षा की तैयारी में स्टूडेंट का ध्यान भटक सकता है. रिलेशनशिप में संवाद की कमी से दूरी बढ़ सकती है. राजनीति में विरोध का सामना करना पड़ सकता है. कर्ज की किश्त समय पर जमा करने का दबाव रहेगा. परिवार की चिंता नींद प्रभावित कर सकती है. राहत के लिए शनिदेव को तिल अर्पित करें. मजदूरों की सहायता करें.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Hand Hair Meaning: हथेली के पिछले हिस्से पर बाल देता है अहम संकेत, जानें सामुद्रिक शास्त्र की मान्यताएं

सिंह राशि पर कालसर्प योग का प्रभाव

21 जून तक सिंह राशि के जातकों को आवेश और गुस्से से बचना होगा. सरकारी दफ्तर का कोई जरूरी काम बार-बार टलने से आप तनाव में आएंगे. बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिल सकता है. नौकरी में छोटी गलती बड़ी चर्चा का विषय बनेगी. परिवार में आपकी बात से मतभेद बढ़ सकते हैं. विवाह में अनावश्यक देरी हो सकती है. पत्नी और संतान से जुड़ी चिंता बढ़ सकती है. छात्र शिक्षक की सलाह को नजरअंदाज कर नुकसान उठा सकते हैं. पुलिस या नियम-कानून से जुड़े मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है. स्वास्थ्य में थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. राहत के लिए सूर्य को अर्घ्य दें और बुजुर्गों की सेवा करें.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इन जन्म तिथि वालों के होते हैं कई अफेयर, कहलाते हैं ‘क्रश किंग’

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 06, 2026 08:25 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola