---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

एक छोटा सा उपाय, सभी नौ ग्रहों को कर देगा मजबूत, कोई नहीं कर पाएगा बाल भी बांका

Jyotish Tips: ज्योतिष में जन्मकुंडली में दुष्ट ग्रहों के अशुभ असर को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। परन्तु यदि आप चाहें तो एक ही उपाय से सारे ग्रहों को एक साथ अनुकूल बना सकते हैं और लाभ उठा सकते हैं। ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार यह उपाय बहुत ही साधारण […]

---खबर नीचे जारी है---

Jyotish Tips: ज्योतिष में जन्मकुंडली में दुष्ट ग्रहों के अशुभ असर को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। परन्तु यदि आप चाहें तो एक ही उपाय से सारे ग्रहों को एक साथ अनुकूल बना सकते हैं और लाभ उठा सकते हैं। ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार यह उपाय बहुत ही साधारण है और दुनिया में अनगिनत लोग जाने-अनजाने में इसे करते भी हैं। जानिए इस उपाय के बारे में

यह भी पढ़ें: Nimbu ke Totke: हर समस्या का समाधान है नींबू के ये उपाय

राहु के जरिए सारे ग्रह बनेंगे शुभ (Jyotish Tips and Rahu Ke Upay)

ज्योतिषीय गणना में कुल सात ग्रह माने गए हैं। इन सातों ग्रहों की गणना में दो संतुलन बिंदु भी होते हैं जिन्हें छाया ग्रह राहु और केतु की संज्ञा दी गई है। इस प्रकार कुल नौ ग्रह हो जाते हैं। यदि किसी तरह राहु और केतु को अनुकूल बना लिया जाए तो निश्चित रूप से बाकी सभी ग्रहों को भी शुभ बनाया जा सकता है। शास्त्रों में पक्षियों को राहु का और ध्वजा को केतु का कारक बताया गया है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पक्षियों यथा कबूतर, तोते आदि को दाना खिलाकर भी सभी ग्रहों को अनुकूल बनाया जा सकता है। उदाहऱण के लिए यदि आप कबूतरों को ज्वार खिलाते हैं तो चन्द्रमा अनुकूल बनेगा। पक्षियों को मक्का खिलाने से गुरु अनुकूल होता है। इसी प्रकार गेहूं का दाना डालने से सूर्य शुभ होता है। इस प्रकार सात अलग-अलग प्रकार के अनाज कबूतरों या दूसरे पक्षियों को खिलाकर आप अपने सभी ग्रह शुभ बना सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: यदि घर में आ जाए कबूतर तो जरूर करें ये काम, चमक जाएगी किस्मत

इस उपाय से एक साथ साध सकेंगे सभी नौ ग्रह

कई बार जन्मकुंडली नहीं होती है या हमें पता नहीं होता है कि कौनसा ग्रह अशुभ है। ऐसी स्थिति में आप सात अलग-अलग प्रकार के अनाज (गेहूं, मक्का, बाजरा, ज्वार, जौ, चना, काली उड़द) को मिला लें। अब इसमें से रोज एक मुट्ठी अनाज लेकर कबूतरों को डाल दें। जैसे-जैसे कबूतर आपके द्वारा डाले गए अनाज को खाएंगे, आपके सभी ग्रह एक साथ ही शुभ बनते चले जाएंगे। यदि आपका कोई विशेष उद्देश्य है तो आप इस अनाज में तिल, मूंगफली या उस उद्देश्य की पूर्ति के लिए संबंधित ग्रह का कारक अनाज भी मिला सकते हैं। इससे आपको लाभ ही होगा।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 05, 2023 06:36 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola