---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Jyotish Tips: सूर्य की शनि के साथ हुई युति, इन लोगों को कर देगी पूरी तरह बर्बाद

Jyotish Tips: ज्योतिष के अनुसार 13 फरवरी 2023 को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर चुका है। यहां पर वह शनि ग्रह के साथ युति बना रहा है। दोनों ही ग्रहों को प्रबल शत्रु माना गया है। ऐसे में एक साथ एक ही राशि में दोनों ग्रहों का होना पूरे विश्व पर असर डालेगा। ज्योतिषी […]

---विज्ञापन---

Jyotish Tips: ज्योतिष के अनुसार 13 फरवरी 2023 को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर चुका है। यहां पर वह शनि ग्रह के साथ युति बना रहा है। दोनों ही ग्रहों को प्रबल शत्रु माना गया है। ऐसे में एक साथ एक ही राशि में दोनों ग्रहों का होना पूरे विश्व पर असर डालेगा।

ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार यहां पर शुक्र ग्रह भी सूर्य और शनि के साथ संयोग कर रहा है। इस प्रकार तीन प्रबल ग्रहों के मिलने से बनने वाला योग न केवल आम आदमी वरन पूरे विश्व के लिए खतरे का संकेत दे रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः करें बरगद के पत्ते का यह उपाय, जो चाहेंगे वो मिलेगा, हनुमानजी भी होंगे प्रसन्न

ऐसा रहेगा देश का भविष्य (Jyotish Tips)

बृहत संहिता के अनुसार इस त्रिग्रही युति के चलते उत्तर और मध्य भारत में तेज वर्षा और ओला वृष्टि हो सकती है। फसलों को भी नुकसान पहुंचेगा, साथ ही राजनीति पर भी इसका व्यापक प्रभाव पड़ेगा।

---विज्ञापन---

सूर्य और शनि का योग केन्द्र और राज्य सरकारों के लिए अनिष्टकारक रहेगा। आए दिन नए उत्पात होते रहेंगे। राजनीतिक पार्टियों में बड़े फेरबदल भी संभव है।

यह भी पढ़ें: 2023 की शुरूआत में ही बना पंचमहापुरुष राजयोग, इन 5 राशियों को कर देगा मालामाल

---विज्ञापन---

पाकिस्तान सहित दुनिया के लिए ऐसा रहेगा यह योग (Future Predictions)

सूर्य, शनि और शुक्र की इस युति के चलते भारत, पाकिस्तान सहित विश्व के कई हिस्सों में भूकंप आ सकता है। कुछ स्थानों पर भीषण अग्निकांड और प्राकृतिक आपदाओं से भी नुकसान संभव है। हिंसक घटनाओं में बढ़ोतरी होगी। अन्तरराष्ट्रीय मार्केट में मंदी आ सकती है जिसका असर लाखों लोगों की नौकरियों पर पड़ेगा। फाइनेंशियल मार्केट में जबरदस्त उठापटक के चलते बहुत से लोग बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 15, 2023 03:04 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola