Jyotish Tips: भारत में सुपारी केवल खाने के लिए ही काम नहीं आती, वरन इस धार्मिक कर्मकांड में भी प्रयोग किया जाता है। सुपारी को पूजा अभिन्न अंग माना गया है। आप किसी भी देवी या देवता की पूजा करें, उसमें सुपारी अवश्य होती है। माना जाता है कि पान के पत्ते पर साबुत सुपारी भगवान को अर्पित करने से वह प्रसन्न होते हैं।
ज्योतिष और शास्त्रों में ज्योतिष के सुपारी के कई उपाय भी बताए गए हैं। यह उपाय (Surya Ke Upay) बिना खर्चे, बिना मेहनत के तुरंत फल देते हैं। इनकी सहायता से आप अपने किसी भी कष्ट को आसानी से दूर कर सकते हैं। इन टोटकों को कॅरियर बनाने के लिए, पैसा पाने के लिए या घर में सुख-शांति के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है। जानिए ऐसे ही सुपारी के ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: शनि की कृपा पाने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये उपाय, शनि भी होगा मेहरबान
सभी समस्याओं को दूर करते हैं सुपारी और जनेऊ के उपाय (Jyotish Tips and Supari ke Upay)
समस्त दुखों से मुक्ति के लिए
आप जब भी ऐसे किसी संकट में फंस जाए जहां से निकलने का रास्ता न दिखें तो यह उपाय करें। आपको गणेशजी और लक्ष्मीजी की पूजा करनी है। पूजा के बाद सुपारी पर मोली बांध कर गणेश जी को अर्पित करें और अपनी समस्या हरने की प्रार्थना करें। इस तरह करने से आपका संकट तुरंत ही दूर होगा।
कॅरियर में ग्रोथ के लिए
यदि काफी प्रयासों के बाद भी आपका कॅरियर उड़ान नहीं भर पा रहा है तो सुपारी आपके काम आ सकती है। आप शुभ मुहूर्त में एक पान के पत्ते पर घी में कुंकुम मिलाकर स्वास्तिक का चिह्न बनाएं। अब इस पत्ते पर मौली और सुपारी रख कर इस पत्ते को बांध दें। अब आप इस पान को अपने रूम में किसी अच्छी जगह पर रख दें जहां इसे झूठे हाथ न लगा सकें। इसी से आपको चमत्कार दिखने लगेगा।
यदि आप जॉब के लिए जा रहे हैं तो पान के इस पत्ते को अपनी जेब में रखकर ले जाएं। इससे इंटरव्यू में सलेक्ट होने के अवसर बढ़ जाएंगे। व्यापार के सिलसिले में कोई बड़ी डील करते समय भी इसे अपने साथ ले जा सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः इस राशि को वर्ष 2023 है भारी, शनि की साढ़े साती सब कुछ उलट देगी
आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए
अक्सर हमारे सामने कई कारणों से पैसों की तंगी आ जाती हैं। इस स्थिति में आप एक सुपारी को जनेऊ के साथ घर की तिजोरी में रख दें। इसके साथ ही यदि आप चाहें तो अपने ईष्टदेव को भी सुपारी और जनेऊ अर्पित कर सकते हैं। ये दोनों उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारेंगे। सुपारी और जनेऊ का यह उपाय तुरंत आपकी किस्मत बदलने की ताकत रखता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
23 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines