Jyotish Tips: हर व्यक्ति के जीवन में अच्छे और बुरे समय का चक्र चलता रहता है। कभी सौभाग्य का फल चखता है तो कभी दुर्भाग्य को भोगना पड़ता है। यदि इस जीवन चक्र को समझ लिया जाए तो व्यक्ति प्रत्येक परिस्थिति में सुखी रह सकता है।
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति का भाग्य चाहे जैसा भी हो, वह अपने आने का पूर्व संकेत अवश्य देता है। उदाहरण के लिए अच्छा समय आने से पहले ही उसका मन प्रसन्न होने लगता है। परिजन, मित्र, साथी साथ देने लगते हैं, सभी जगह आपकी डिमांड होने लगती है। इसी प्रकार बुरा समय भी आने से पहले कई संकेत देता है। जानिए इन संकेतों के बारे में
यह भी पढ़ें: भगवान शिव की पूजा में ध्यान रखें ये बातें, नहीं तो हो जाएगा सर्वनाश
दुर्भाग्य आने से पहले देता है ये सभी संकेत (Jyotish Tips and Bad Luck)
- कई बार सुबह के समय लगातार बुरे सपने आते रहते हैं। जब भी ऐसा हो तो समझ लें कि निश्चित रूप से बुरा समय आने वाला है। उस समय सावधान हो जाएं और बुरे वक्त के लिए पूरी तैयारी रखें।
- आप कोई भी शुभ कार्य करने लगे और उसी वक्त कुत्ते, बिल्ली आदि जानवर रोने लगे तो यह भी दुर्भाग्य के आने का संकेत है। खास तौर पर उस समय अलर्ट हो जाए, जब ऐसा लगातार कई बार या कई दिनों तक हों।
- रसोई में दूध गरम करते समय बार-बार उफन जाएं। आप चाहे जितनी सावधानी रखें, लेकिन ऐसा फिर भी होता रहे तो निश्चित रूप से आपको जल्द ही पैसे की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Rudrabhishek: भगवान शिव के रुद्राभिषेक से प्राप्त होगी अखंड लक्ष्मी, हर संकट से मिलेगी मुक्ति
- यदि घर में एकदम से बहुत सारे चमगादड़ या कौवे दिखाई दे तो यह भी संकट का संकेत करते हैं। अधिकतर समय पर ऐसा तब होता है जब घर में कोई नेगेटिव शक्ति यथा भूत, प्रेत, पिशाच आदि प्रवेश कर जाएं।
- घर में लगा हुआ तुलसी अथवा केले का पौधा एकदम से सूख जाएं तो भी अनिष्ट का संकेत देता है। कई बार इन पौधों के साथ-साथ अन्य पौधे भी अचानक से मुरझाने लगते हैं। यह सब निकट भविष्य में अनहोनी होने का संकेत देते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
7 hrs agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
2 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines