शनि, शुक्र और बुध का होगा मिलन, इन 4 राशियों की हर इच्छा होगी पूरी
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Jyotish Tips: ज्योतिष में त्रिग्रही योग को बहुत ही खास माना गया है। इस योग में तीन अलग-अलग ग्रह एक ही राशि में एकत्रित होकर युति बनाते हैं। दिसंबर के महीने में दो त्रिग्रही योग बन रहे हैं। पहला त्रिग्रही योग 16 दिसंबर 2022 को बना है जिसमें सूर्य ने धनु राशि में प्रवेश कर शुक्र और बुध के साथ युति की थी। दूसरा त्रिग्रही योग 28 दिसंबर 2022 को बनेगा। इसमें बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर वहां पर शुक्र और शनि के साथ युति बनाएगा।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार त्रिग्रही योग में तीन ग्रहों का प्रभाव एक साथ जुड़ जाता है। यही कारण है कि यह अत्यन्त महत्वपूर्ण बन जाता है। इस प्रकार बनने वाली युतियों का सभी राशियों पर समान रुप से प्रभाव पड़ता है। ऐसे में दिसंबर माह में बनने वाले इन दोनों त्रिग्रही योगों का भी सभी पर असर होगा। 16 दिसंबर 2022 को बनने वाला त्रिग्रही योग जो चुका है जबकि 28 दिसंबर को होने वाले त्रिग्रही योग में अभी समय है। जानिए, यह किन राशियों के लिए सर्वाधिक भाग्यशाली सिद्ध होगा।
दिसंबर में बनने वाला त्रिग्रही योग मेष राशि के जातकों के लिए व्यापारिक दृष्टि से बेहतर रहेगा। इस दौरान इनकम बढ़ेगी और सेविंग्स स्कीम्स में पैसा इन्वेस्ट भी कर पाएंगे। आने वाला भविष्य भी उज्जवल बनेगा।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह त्रिग्रही योग मकर राशि में ही बनेगा, अतः मकर राशि पर इसका सर्वाधिक प्रभाव होगा। मकर राशि के जातकों का कॅरियर नई उड़ान भरेगा। जॉब चेंज होगी या ऑफिस में बदलाव हो सकता है।
कुंभ राशि के विद्यार्थियों के लिए यह त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ रहेगा। उन्हें विदेश जाकर पढ़ाई करने के अवसर मिल सकते हैं। शनि की राशि होने के कारण लाइफ में अब तक चली आ रही परेशानियां भी दूर होंगी। ऑफिस में भी आपको प्रमोट किया जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः हर समस्या का समाधान है नींबू के ये उपाय
इस राशि के जातकों के लिए भी यह त्रिग्रही योग अनुकूल ही रहेगा। आप जिन इच्छाओं को लंबे समय से पूरा करना चाहते थे, उनके पूरा होने का समय आ गया है। अब तक आपने जितनी भी मेहनत की है, उनका फल भी आपको मिलेगा। कॅरियर में एक नया टर्न आ सकता है जो आपको कामयाबी की ओर ले जाएगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: