Jyotish Tips: इस धरती पर गरीबी को सबसे बड़ा अभिशाप माना गया है। यही कारण है कि शास्त्रों में गरीबी दूर करने और पैसा कमाने के लिए ढेरों उपाय बताए गए हैं। यूं तो किसी व्यक्ति का निर्धन या धनवान होना पूरी तरह से उसके प्रारब्ध अथवा भाग्य पर निर्भर करता है। परन्तु कुछ आसान उपायों से हम अपने प्रारब्ध को बदल भी सकते हैं। आचार्य अनुपम जौली से जानिए ज्योतिष के इन उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: Dharma Karma: इसलिए नहीं खाना चाहिए भंडारे में खाना, बन सकते हैं पाप के भागी
इन उपायों से मिलेगा अथाह धन (Jyotish Tips)
- धन प्राप्ति के इच्छुक लोगों को प्रतिदिन मां लक्ष्मी की पूजा कर श्रीसूक्त एवं लक्ष्मी सूक्त का पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही प्रत्येक एकादशी का व्रत करना चाहिए। इस उपाय से अखंड लक्ष्मी प्राप्त होती है।
- सुख, सम्पन्नता और समृद्धि की कामना से यदि लगातार छह माह तक सुंदरकांड का पाठ किया जाए तो हनुमानजी की कृपा से व्यक्ति धनवान बन जाता है। इसके पुराने सभी कर्जे चुक जाते हैं और कंगाली से मुक्त हो जाता है।
- धन प्राप्ति हेतु यदि विधिवत संकल्प लेकर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाअ तो भी व्यक्ति बहुत शीघ्र करोड़पति बन सकता है। हालांकि पाठ करने से पूर्व किसी योग्य विद्वान से उसके उच्चारण का तरीका सीख लेना चाहिए ताकि मंत्र उच्चारण में त्रुटि न हों।
- भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करते हुए प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का 1100 बार जप करें। ऐसा लगातार एक वर्ष तक करने पर व्यक्ति करोड़पति बन जाता है। इस उपाय से भक्तों का दुर्भाग्य नष्ट होकर सौभाग्य प्राप्त होता है।
- यदि विधिवत गायत्री मंत्र का 24000 या सवा लाख जप का अनुष्ठान किया जाए तो भी भक्तों को मनचाहे धन की प्राप्ति हो सकती है। इस उपाय को 9 दिन अथवा 40 दिनों में पूर्ण करना होता है।
यह भी पढ़ें: Surya ke Upay: सूर्य को जल चढ़ाते समय भूल कर भी न करें ये गलतियां, कंगाल हो जाएंगे
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
1 day agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
3 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines