Sunil Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Jyotish Tips: कहते हैं कि भगवान भाव के भूखे होते हैं। उन्हें सच्चे मन और श्रद्धा के साथ जो कुछ भी समर्पित कर दिया जाए, उसी को वे अपनी पूजा मानकर स्वीकार कर लेते हैं। यही कारण है कि हिंदू धर्म में भगवान की पूजा में कर्मकांड के बजाय भक्तिभाव को प्रधानता दी गई है।
यह भी पढ़ें: नीले रंग का यह फूल दूर करेगा आपकी हर तकलीफ, जानिए इसके तंत्र प्रयोग
रामचरितमानस और महाभारत में भी कहा गया है कि भगवान को कपटयुक्त आचरण नहीं बल्कि सच्चा भक्तिभाव चाहिए। जो भी भक्त उन्हें सच्चे मन से याद करता है, ईश्वर तुरंत ही उसके सामने प्रकट हो जाते हैं। फिर भी कुछ उपाय ऐसे होते हैं जिन्हें करने से आप ईश्वर को जल्दी प्रसन्न कर सकते हैं।
देवताओं को भोग लगाना भी ऐसा ही एक नियम है। शास्त्रों में अलग-अलग देवताओं के निमित्त अलग-अलग भोग बताए गए हैं। यदि आप भी अपने इष्टदेव को शास्त्रों में बताए गए अनुसार भोग अर्पित करेंगे तो निश्चित रूप से आपके सभी कष्ट दूर होंगे। यहां दिए गए वीडियो में पंडित सुरेश पांडेय ऐसे ही उपायों के बारे में बता रहे हैं। आप भी इन उपायों के बारे में जानने के लिए वीडियो पूरा अवश्य देखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।